फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees will be able to visit Shiva court from Mahashivratri

महाशिवरात्रि से भक्त कर सकेंगे शिव कचहरी के दर्शन

Sat, 12 Feb 2022 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees will be able to visit Shiva court from Mahashivratri
बाबा विश्वनाथ के धाम में आने वाले शिव भक्तों को जल्द ही शिव कचहरी के दर्शन भी होंगे। धाम में स्थापित हो रही मंदिरों की शृंखला के तहत शिव कचहरी को भी पुन:स्थापित किया जा रहा है। महाशिवरात्रि से पहले शिव कचहरी (शिव सभा) बनकर तैयार हो जाएगी। बाबा की भव्य कचहरी धाम चौक के बायीं तरफ बनाई जा रही है।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ धाम में दूसरे चरण का काम तेजी से चल रहा है। गंगा द्वार के निर्माण के साथ ही धाम क्षेत्र के मंदिरों को भी स्थापित किया जा रहा है। शिव भक्त बाबा के दर्शन के बाद सीधे शिव सभा के भी दर्शन कर सकेंगे। शिव कचहरी के निर्माण के लिए महंत परिवार के सदस्य राजू पाठक, कमल मिश्रा, रमेश गिरि ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा से मुलाकात की थी। सीईओ ने जल्द निर्माण पूरी कराने की बात कही थी। पुराने कचहरी में विभिन्न स्वरूपों में 108 शिवलिंग, पांचों पांडव, काशी के छप्पन विनायक में पांच विनायक, कपिल मुनि की इकलौती प्रतिमा विराजमान थी। सभी मूर्तियां सुरक्षित रखी गई हैं। नए शिव कचहरी का निर्माण पूर्ण होते ही सभी विग्रह और शिवलिंग को वैदिक पूजन के साथ पुन: विराजमान कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह है मान्यता
मंदिर के महंत बच्चा पाठक और नील कुमार मिश्रा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में शिव कचहरी से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। जो लोग मुकदमे में फंस जाते हैं वो लोग इस कचहरी में अपनी फरियाद करते हैं। इससे उनके पक्ष में फैसला आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed