फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees will be able to offer garland, flowers to Baba Vishwanath

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने हटाया एक और प्रतिबंध, भक्त अर्पित कर सकेंगे माला-फूल

Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees will be able to offer garland, flowers to Baba Vishwanath
बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में दर्शन की अनुमति के बाद श्रद्धालुओं को माला-फूल और बेलपत्र चढ़ाने की अनुमति भी मिल गई है। शनिवार से मंदिर प्रशासन ने माला-फूल पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। छह महीने बाद श्रद्धालुओं ने बाबा को जब माला-फूल अर्पित किए तो उनके चेहरे पर प्रसन्नता और संतोष का भाव था।

विज्ञापन


शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में छह महीने के बाद श्रद्धालुओं ने माला-फूल अर्पित किए। मंदिर के आसपास फूल-माला की दुकानें फिर से गुलजार हो गई हैं। मंदिर प्रशासन के फैसले से श्रद्धालुओं के साथ ही दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन


मार्च के बाद जून में जब श्री काशी विश्वनाथ का मंदिर खुला तो श्रद्धालु प्रतिबंध के साथ बाबा का दर्शन कर रहे थे। उन्हें गर्भ गृह में जाने और माला-फूल, दूध व प्रसाद चढ़ाने की अनुमति नहीं थी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही आम श्रद्धालुओं को बाबा के गर्भ गृह में प्रवेश की अनुमति दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed