फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees took bath in Ganga, donated for ancestors

Varanasi News: श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, पितरों के लिए किया दान

Sun, 14 Apr 2024 04:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Devotees took bath in Ganga, donated for ancestors
वाराणसी। सतुआ संक्रांति का उत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। गंगा तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पितरों की मुक्ति की प्रार्थना के साथ तर्पण भी किया। इसके अलावा जरूरतमंदों में सत्तू, घट, पंखा का दान भी किया गया।
विज्ञापन

गंगा के तट पर सुबह से स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मेष संक्रांति पर सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगा विराम भी हट गया। मणिकर्णिकाघाट स्थित सिद्धपीठ सतुआ बाबा आश्रम में परंपरा के अनुसार प्रसाद में सत्तू वितरण किया गया। पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर संतोषदास महाराज ने सुबह यमुनाचार्य महाराज की छवि का विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद उन्होंने शिष्यों व श्रद्धालुओं की झोली में सत्तू प्रसाद दिया। उन्होंने कहा कि सत्तू संक्रांति के दिन ही प्रथम सतुआबाबा को श्रीमहंत रणछोड़दास महाराज को बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ ने सतुआदान का आदेश दिया था। इसके बाद से ही सतुआबाबा पीठ इस परंपरा का निर्वाह कर रही है। गुरु के आदेशानुसार सत्तू वितरण की परंपरा अनवरत चली आ रही है। वहीं गंगा के तटों पर सुबह से दोपहर तक स्नान-दान करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। लोगों ने पुण्य लाभ के लिए धार्मिक कृत्य किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed