फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees took a dip in Ganga in Trigrahi Yoga

Varanasi News: त्रिग्रही योग में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Thu, 27 Feb 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip in Ganga in Trigrahi Yoga
महाशिवरात्रि पर त्रिग्रही और बुधादित्य योग में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। मध्य रात्रि के बाद से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं की कतार बाबा के धाम की ओर बढ़ चली। अस्सी से राजघाट के प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के पूर्व श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद पंडों-पुरोहितों को दान देकर पुण्य भी कमाया। पूर्वांचल ही नहीं देश भर के कई राज्यों से श्रद्धालु काशी में घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाने पहुंचे। उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतारबद्ध होने लगे। गंगा स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ के दर्शन का विशेष फल मिलता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed