फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees take holy dip in Chakrapushkarni

चक्रपुष्करणी में श्रद्धालुओं ने लगाई अक्षय पुण्य की डुबकी

Thu, 05 May 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees take holy dip in Chakrapushkarni
चक्रपुष्करणी तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने अक्षय पुण्य की कामना से डुबकी लगाई। मणिकर्णिका देवी का आशीष लिया और सुख-समृद्धि का आशीष भी मांगा। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से स्थगित सार्वजनिक स्नान के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आए तीर्थयात्री भी चक्रपुष्करणी कुंड में स्नान करने पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार को अक्षय तृतीया के दूसरे दिन मणिकर्णिका तीर्थ स्थित चक्रपुष्करणी कुंड पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। दोपहर एक बजे जैसे ही मां मणिकर्णिका की आरती संपन्न हुई। इसके बाद हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए प्रधान पुरोहित जयेंद्र नाथ दुबे बब्बू महाराज ने जैसे ही कुंड में डुबकी लगाई तो पीछे से श्रद्धालु भी कूद पड़े। पुण्य की डुबकी लगाने के बाद सभी ने कुंड के मध्य में विराजमान मां मणिकर्णिका के चरख पखारकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व अक्षय तृतीया की मध्यरात्रि में मणिकर्णिका देवी के कुंड पर भव्य शृंगार किया गया। माता की प्रतिमा को गुलाब, बेला, चमेली समेत विविध पुष्पों से सजाया गया। कुंड को भी फूल और पत्तियों के साथ ही रंगीन रोशनी से सजाया गया था। माता की सवारी पुरोहित के आवास से निकलकर कुंड पर पहुंची। माता की प्रतिमा को कुंड के बीच में विराजमान कराकर आरती उतारी गई। दोपहर में स्नान के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed