फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees sway to the bhajan Lete Jaana Re Hari Ka Naam...

Varanasi News: लेते जाना रे हरि का नाम... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 21 Sep 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees sway to the bhajan Lete Jaana Re Hari Ka Naam...
श्रीराधाष्टमी पर महमूरगंज के महेश्नरी भवन में हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी द्वारा आयोजित 
हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी की ओर से तीन दिवसीय श्री राधाष्टमी महोत्सव का समापन रविवार को माहेश्वरी सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम में हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन और हरिनाम जप से हुआ। पुजारी संजय प्रभु के नेतृत्व में तुलसी महारानी की आरती हुई। राघवेंद्र प्रभु और संजय प्रभु ने चैतन्य महाप्रभु की भव्य आरती उतारी। माधव प्रभु, संस्कार, प्रांजल और अदिति ने नृसिंह वंदना का सस्वर गायन किया। भजन संध्या में गुलाब प्रभु, राघवेंद्र प्रभु और अन्य कलाकारों के पदों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमे। लेते जाना रे हरि का नाम... जैसे भजनों से सभागार बरसाना और वृंदावन के रंग में रंग गया। वंदना जायसवाल के निर्देशन में वंदना डांस ग्रुप की छात्राओं ने मनोहारी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। वक्ताओं ने हरिनाम संकीर्तन और श्रीमद्भगवद्गीता के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नाम-जप अंत:करण को शुद्ध करता है और भागवत कथाएं जीवन की राह दिखाती हैं। सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद दास ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed