फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   devotees holy dip in ganga ghat kartik purnima 2019 celebration varanasi

कार्तिक पूर्णिमा पर धर्मनगरी काशी के घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 12 Nov 2019 10:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Nov 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
devotees holy dip in ganga ghat kartik purnima 2019 celebration varanasi
श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार सुबह गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। काशी में गंगा, वरुणा और गोमती नदियों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा।

विज्ञापन


हर-हर महादेव के साथ हर हर गंगे का उदघोष करते हुए श्रद्धालुओं ने नदियों में डुबकी लगाते हुए उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख और समृद्धि की कामना की। 

नदियों के तट पर न पहुंच पाने वाले आस्थावानों ने घरों में ही विशिष्ट अनुष्ठान कर श्री हरि की पूजा के साथ ही दान कर पुण्य की कामना की। सुबह से ही घाटों पर दूर दूर तक आस्था का रेला लगा लगा और लोगों ने घाट पर दान पुण्य के साथ ही कार्तिक मास पर्यंत पूजन अनुष्ठानों का भी पारण कर वर्ष भर के लिए श्री और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

कहा जाता है कि कार्तिक मास की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने से विशेष फल मिलता है। इस दिन स्नान-ध्यान एवं दान का विशेष महत्व होता है। पुराणों के अनुसार जो श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में नदी में स्नान एवं तुलसी को दीप जलाते हैं, उसके सारे दुख दूर होते हुए मंगल कामना की प्राप्ति होती है। कार्तिक का यह माह पवित्र माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed