{"_id":"68375608c64a56ae3c0a211a","slug":"devotees-coming-on-religious-tourism-will-be-able-to-take-souvenirs-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: धार्मिक पर्यटन पर आए भक्त ले जा सकेंगे स्मृति चिह्न, महिलाएं बनाएंगी बाबा विश्वनाथ विशेष उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: धार्मिक पर्यटन पर आए भक्त ले जा सकेंगे स्मृति चिह्न, महिलाएं बनाएंगी बाबा विश्वनाथ विशेष उपहार
Thu, 29 May 2025 12:46 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 29 May 2025 12:46 AM IST
सार
आने वाले दिनों में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आए भक्तों को स्मृति चिह्न ले जाने का सौभाग्य मिलने वाला है। इसके लिए बाबा का विशेष एकादश उपहार समूह की महिलाएं तैयार करने वाली हैं। बता दें कि इसमें 11 तरह के अनूठे प्रसाद और पूजन सामग्रियों से उपहार तैयार किए जाने हैं।
विज्ञापन
सीडीओ हिमांशु नागपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब काशी की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ का विशेष एकादश उपहार तैयार करेंगी। 11 तरह के अनूठे प्रसाद और पूजन सामग्रियों से ये विशेष उपहार तैयार किए जाएंगे। यह पहल न केवल स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि भक्तों और पर्यटकों को भी काशी की प्रामाणिक सामग्री की दिव्यता का अनूठा अनुभव प्रदान करेगी।
विज्ञापन
इसे एकादश उपहार का नाम दिया गया है। इस उपहार की सामग्री व बिक्री स्थल पर अभी विचार चल रहा है। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अभिनव परियोजना पर काम कर रही हैं। भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रसाद, शिवलिंग, रुद्राक्ष की माला समेत 11 सामग्रियों से एकादश उपहार तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
इन उपहारों को एक आकर्षक तरीके से पैक किया जाएगा, जिसे भक्तगण और पर्यटक स्मृति चिह्न के रूप में खरीद कर अपने साथ ले जा सकेंगे। इस कार्य से स्वयं सहायता समूह की लगभग 100 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त (स्वतः रोजगार) पवन कुमार सिंह ने बताया कि यह उपहार का पैक न केवल भक्तों को आकर्षित करेगा, बल्कि पर्यटकों को भी लुभाएगा।
विज्ञापन
यह उन्हें काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रामाणिक पहचान अपने साथ ले जाने का मौका देगा। इससे स्थानीय पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। इसे जल्द बाजार में लाने की तैयारी है।
एकादश उपहार में होंगी ये सामग्रियां
शिवलिंग, श्रीयंत्र, धूपबत्ती, अगरबत्ती, रोली, अक्षत, रुद्राक्ष की माला, बाबा को चढ़ा हुआ भस्म, गंगाजल, भगवान शिव को अर्पित चंदन, स्थानीय रूप से तैयार कोई विशेष प्रसाद या मिठाई।