{"_id":"697de3581deb6e64000b2b3e","slug":"devotee-somnath-donates-five-cars-at-kashi-vishwanath-dham-at-varanasi-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: गुजरात से आए भक्त ने विश्वनाथ धाम में दान में दिए पांच वाहन, भक्तों को होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: गुजरात से आए भक्त ने विश्वनाथ धाम में दान में दिए पांच वाहन, भक्तों को होगी सुविधा
Sat, 31 Jan 2026 04:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 31 Jan 2026 04:46 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ धाम में गुजरात से आए श्रद्धालु ने दान में पांच दिए। जिससे मंदिर दर्शन के लिए आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए सुविधा होगी।
विज्ञापन
दान में दिए गए वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। गुजरात के अहमदाबाद से आए भक्त सोमनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर को आठ-सीटर गोल्फ कार्ट की पांच गाड़ियां दान में दी। भक्त सोमनाथ ने बताया कि दर्शन के लिए आने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को पैदल चलने में काफी कठिनाई होती है।
विज्ञापन
इन गोल्फ कार्ट के माध्यम से उन्हें मंदिर तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। ये गोल्फ कार्ट विशेष रूप से गोदौलिया और मैदागिन से काशी विश्वनाथ मंदिर तक आने-जाने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सेवा में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस सुविधा से दर्शन व्यवस्था और अधिक सुगम और श्रद्धालु-अनुकूल हो जाएगी। इस कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर, मंडलायुक्त और काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन