एक सप्ताह में पूरी करनी होगी वाराणसी में विकास की परियोजनाएं, डीएम ने की समीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले में चल रही विकास की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए एक सप्ताह की समय सीमा तय की गई है। जिलाधिकारी ने तय समय से सभी परियोजनाओं से जुड़े कामों को खत्म कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। सोमवार को कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विभागवार परियोजनाओं की रिपोर्ट तलब की है।
परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता और रेलवे के अधिकारी द्वारा बैठक में संबंधित परियोजनाओं का विवरण लेकर उपस्थित न होने पर स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। उधर काशी रेलवे स्टेशन के पास प्रस्तावित इंटिग्रेटेड माडल टर्मिनल के कार्यों की रिपोर्ट तलब की। जिलाधिकारी ने बैठक में मंडी द्वारा पैक हाउस का कार्य अभी तक शुरू न करने पर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही शहर में डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए एआरटीओ को निर्देशित दिया।
चांदपुर इंडस्ट्रियल एरिया को माडल इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में विकसित करने, शहर की तीनों विधानसभाओं के एक-एक वार्ड को माडल के रूप में विकसित करने के बारे में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। बैठक में पीडब्ल्यूडी एवं वीडीए को शहर की सड़कों की पटरियों को रंगीन इंटर लाकिंग और सभी पटरियों को पक्की कराने की कार्य योजना तैयार कराने, वरुणा नदी की स्वच्छता सुनिश्चित किये जाने हेतु इंटर सेप्टिंग ड्रेन का कार्य 15 मार्च तक पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सारनाथ में प्रस्तावित विकास की परियोजना को मूर्तरूप देने के लिए विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। बैठक में पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, परिवहन, वीडीए, रेलवे, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, एपिडा, आईपीडीएस सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।