फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devaraha Hans Baba said that Kailash Mansarovar was part of india mirzapur

देवरहा हंसबाबा बोले- कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा, रामजन्म भूमि पर कही ये बात

Mon, 18 Nov 2019 11:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Devaraha Hans Baba said that Kailash Mansarovar was part of india mirzapur
देवरहा हंसबाबा। - फोटो : अमर उजाला

देवरहा हंस बाबा ने कैलाश मानसरोवर पर चीन के दावे को बेबुनियाद बताते हुए उसे भारत का हिस्सा माना है।  उन्होंने कहा कि इस पर भारत का दावा बना रहेगा। जहां तक रामजन्म भूमि की बात है तो वह सदैव अयोध्या में थी, है और रहेगी। इसके बारे में सुप्रीम कोर्ट से अब निर्णय भी मिल चुका है। सोमवार को वह मिर्जापुर के महुवारी स्थित आश्रम पर विचार व्यक्त कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। अमेरिका सीरिया में उलझा हुआ है। भारत आध्यात्मिक शक्तियों के बल पर आगे बढ़ रहा है। देश के बारे में योगीराज देवरहा बाबा की भविष्यवाणी सत्य बन रही है।
विज्ञापन


हंस बाबा ने कहा कि 2013 में अशोक सिंघल आए थे और अयोध्या के बारे में मेरे विचार सुने थे। कोई भी आध्यात्मिक शक्ति सत्य से संचालित होती है, इसलिए यदि देवरहा बाबा के वाक्यों पर विचार करें तो उन्होंने यह भी कहा था कि गो हत्या बंद करो, समस्याएं हल हो जाएंगी। बिहार में मोहन भागवत मिले थे और राम मंदिर के बारे में चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंस बाबा ने कहा कि आध्यात्मिक शक्तियों के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की राजनीति बदल रही है। कोई भी शक्ति भारत के अदृश्य आध्यात्मिक शक्ति को गलत तरीके से रोकने में हमेशा असफल रहेगी। धर्म सदैव मानवीय और मनुष्य के विकास करने के लिए काम करता है। कहा कि रुढ़ियों से देश नहीं बढ़ता है। आध्यात्मिक शक्ति भारत में सदैव संचालित रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed