फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devar and Bhabhi commit suicide on railway track at ballia

बलिया में ट्रेन से कटकर देवर-भाभी ने दी जान, सदमे में परिवार , प्रेम प्रसंग का मामला

Mon, 08 Oct 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 08 Oct 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
Devar and Bhabhi commit suicide on railway track at ballia
वाराणसी-बलिया रेल प्रखंड पर स्थित चौबेपुर गांव के सामने शनिवार की रात ट्रेन से कट कर आजमगढ़ निवासी देवर-भाभी ने जान दे दी। आधार कार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त पूजा (25) पत्नी लल्लन चौहान एवं दिलीप चौहान (19) पुत्र हनुमान चौहान के रूप में की गई।
विज्ञापन


घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद हुई। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने कहा प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पोस्टमार्टम के बाद पूरे मामले की जांच करा कर कार्रवाई जाएगी। आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी हनुमान चौहान के तीसरे नंबर का पुत्र दिलीप चौहान मार्टीनगंज बाजार स्थित पालीटेक्निक कालेज में द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था। पूजा हनुमान चौहान के बड़े भाई रामधनी चौहान के इकलौते पुत्र लल्लन की पत्नी थी।
विज्ञापन


लल्लन से उसकी शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों को छह साल की एक बेटी है। लल्लन दुबई में काम करता है। घर पर पूजा सास ससुर और बेटी के साथ रहती थी। बाहर के कामों के लिए पूजा दिलीप पर ही निर्भर रहती थी, इससे दोनों में काफी नजदीकी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप के परिजनों के मुताबिक वह शनिवार को सुबह छात्रवृत्ति का फार्म भरने के नाम पर घर से निकला। उधर, पूजा बैंक से रुपये निकालने की बात कह कर घर से निकली थी । देर शाम तक दोनों के घर न पहुंचने पर दोनों के परिवार वाले उनकी खोजबीन कर रहे थे कि रविवार की सुबह बलिया पुलिस से पता चला कि दोनों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युगल एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर पटरी पर सोए थे। 

आत्महत्या से सदमे में परिवार     

बरदह थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी हनुमान चौहान अपने तीसरे नंबर के बेटे दिलीप चौहान और उनके बड़े भाई रामधनी चौहान के घर वाले अपनी बहू पूजा की तलाश में शनिवार की शाम से परेशान थे। दोनों का देर रात तक पता नहीं लगने पर दोनों घरों में रात में लोग सोए नहीं थे। सुबह बलिया पुलिस का फोन आने और उनकी मौत की खबर के बाद घरों में रोना पीटना मच गया। घटना से दोनों परिवार सदमे में हैं। ग्रामीणों की मानें तो दिलीप और पूजा में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भाभी की हर परेशानी में चचेरा देवर ही उसके साथ खड़ा रहता था, लेकिन परिवारवाले इससे अनभिज्ञता जता रहे थे। हर कोई आत्महत्या के कारणों को लेकर कयास लगा रहा है। कम्मरपुर गांव निवासी हनुमान चौहान के पांच पुत्रों में दिलीप चौहान तीसरे नंबर पर था। वो मार्टीनगंज बाजार के पास स्थित पालीटेक्निक कालेज में पढ़ रहा था। पूजा हनुमान के बड़े भाई रामधनी के बेटे लल्लन चौहान की पत्नी थी। लल्लन अपने छोटे भाई के साथ दुबई में रहता है। तीसरा छोटा भाई कहीं और रहकर पढ़ाई करता है। घर पर पूजा बेटी और सास-ससुर के साथ रहती थी।
 

..और अचानक हो गया ये.

पूजा और दिलीप के घर सौ मीटर की दूरी पर है। पूजा को जब भी किसी काम की आवश्यकता होती तो दिलीप ही उसे बाइक पर बैठाकर बाजार आदि ले जाता था। दोनों के बीच काफी नजदीकियां थीं। दोनों एक ही परिवार के सदस्य की तरह रहते थे।

चार दिन पूर्व पूजा का पति लल्लन दुबई से मुंबई आया, लेकिन घर नहीं आया। फोन पर बताया था कि बीमार होने के कारण किसी अस्पताल में भर्ती है। शनिवार को दिलीप घर से कॉलेज और पूजा बैंक से रुपये निकालने के बहाने निकली। इस दौरान उसकी बेटी घर पर थी।

घर वाले इनकी तलाश कर ही रहे थे कि रविवार की सुबह पुलिस के जरिए इनके मौत की सूचना पहुंची। पूजा और दिलीप की मौत के बाद परिवार के सदस्य बलिया चले गए। घर पर मौजूद लोगों में कोहराम मचा हुआ था। घटना को लेकर सभी सदमे में थ। परिवार सहित आसपास के लोग मौत के कारणों को लेकर कयास लगा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed