फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Uthani Ekadashi today In Banaras, people took a dip in the Ganges, huge crowd at the ghats since morning

देव उठनी एकादशी आज: बनारस में लोगों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, घाटों पर सुबह से भारी भीड़

Fri, 04 Nov 2022 10:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 04 Nov 2022 10:02 AM IST
सार

वाराणसी में हरि प्रबोधिनी (देव उठनी एकादशी) पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। दशाश्वमेध,शीतलाघाट,पंचगंगा,अस्सीघाट,भैसासुरघाट पर गंगा स्नान के लिए भोर से भीड़ उमड़ रही है। स्नान के बाद लोग दानपुण्य कर श्री हरि की आराधना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi today In Banaras, people took a dip in the Ganges, huge crowd at the ghats since morning
पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज देव उठनी एकादशी है। कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी दीपावली के बाद आती है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयन करते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन उठते हैं, इसीलिए इसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। 

विज्ञापन

वाराणसी में हरि प्रबोधिनी (देव उठनी एकादशी) पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।  दशाश्वमेध,शीतलाघाट,पंचगंगा,अस्सीघाट,भैसासुरघाट पर गंगा स्नान के लिए भोर से भीड़ उमड़ रही है। स्नान के बाद लोग दानपुण्य कर श्री हरि की आराधना कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रबोधिनी एकादशी पर ही चराचर जगत के पालनहार श्री हरि भी चार मास की योग निद्रा से जाग गये। श्री हरि के योग निद्रा से जागने के बाद मांगलिक कार्य भी शुरू जायेंगे। शहर के प्रमुख चौराहों, मोहल्लों में लगे गन्ने की अस्थाई दुकानों पर जमकर खरीददारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed