फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Diwali 2024 kashi decorated for Diwali of gods lamps lit names of ancestors and martyrs Ganga bath

Dev Diwali 2024 : देवताओं की दीपावली के लिए सजी शिव की नगरी, पितरों-शहीदों के नाम जलेंगे दीप; गंगा स्नान जारी

Fri, 15 Nov 2024 08:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 08:47 AM IST
सार

Varanasi News : देव दीपावली के पूजन और दीए जलाने के लिए काशी नगरी तैयारी है। शुक्रवार की भोर से ही गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ घाटों पर इकट्ठा हो गई थी। गंगा स्नान के बाद लोगों ने दान-पुण्य किया। इसके बाद मां गंगा की भव्य आरती भी देखी। खबर लिखे जाने तक गंगा स्नान जारी रहा। घाटों पर काशी के साथ अन्य जिलों से भी लोग आए थे।

विज्ञापन
Dev Diwali 2024 kashi decorated for Diwali of gods lamps lit names of ancestors and martyrs Ganga bath
वाराणसी के घाटों पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवताओं की दीपावली मनाने के लिए शिव की नगरी सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाट दीपों का चंद्रहार पहनेंगे तो मंदिरों से लेकर घरों की चौखट भी दीपों की रोशनी से जगमग होगी। देव दीपावली पर गंगा-वरुणा, गंगा-असि और गंगा-गाेमती के संगम पर भी दीपदान होगा।

विज्ञापन




श्रद्धालु व पर्यटक गंगा पार रेत पर शिव के भजनों के साथ ग्रीन क्रैकर्स लेजर शो का भी आनंद ले सकेंगे। देव दीपावली पर गंगा में उतरती आस्था की सीढ़ियों पर सनातन की ज्योति से पूरा विश्व दीप्तिमान होगा। काशी की जनता के साथ ही देश-विदेश से आए मेहमान दीप जलाकर देवताओं के साथ देव दीपावली मनाएंगे। जनसहभागिता से काशी के घाटों, कुंडों, तालाबों और देवालयों में 17 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इसमें तीन लाख से अधिक दीप गाय के गोबर से बने हुए हैं। 
विज्ञापन


घाटों पर दीपों की माला पहने हुए मां गंगा का शृंगार और आरती होगी। इस अलौकिक, अप्रतिम और दिव्य दृश्य को देखने के लिए देशी और विदेशी पर्यटक काशी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा पितरकुंडा पर पितरों के नाम, रामकुंड पर रामेश्वर महादेव व भगवान राम, कंदवा में कर्दमेश्वर महादेव, ईश्वरगंगी पर देवताओं के नाम से दीप जलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद : देव दीपावली पर 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजड़े, बोट और क्रूज पहले से बुक हो गए हैं। चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो होगा। घाट किनारे की इमारतों पर सनातन की शाश्वत कहानी जीवंत होती दिखेगी। काशी का धार्मिक इतिहास दिखाया जाएगा। पर्यटक गंगा पार रेत पर शिव के भजनों  के साथ ग्रीन क्रैकर्स लेजर शो का भी आनंद ले सकेंगे।  

नमोघाट पर कल्पना पटवारी, शीतला घाट पर मनोज तिवारी की होगी प्रस्तुति
देवदीपावली महोत्सव पर गंगा का किनारा कलाकारों की मनोरम प्रस्तुतियों से भी सजेगा। नमो घाट पर लोकगायिका कल्पना पटवारी, अभिलिप्सा पंडा गीतों व भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। वहीं, शीतला घाट पर सांसद व गायक मनोज तिवारी की प्रस्तुति होगी। नमो घाट पर अमेरिकन ग्रुप कॉस्मिक शिवा थीम पर नृत्य की प्रस्तुति देगा। यह पहला मौका होगा जब देव दीपावली पर कोई अमेरिकन ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति करेगा। 

अमेरिकन सप्त तांडव ग्रुप के आठ कलाकार शिव महिमा पर आधारित कॉस्मिक शिवा थीम पर नृत्य प्रस्तुत करेंगे। सुजाता विन्जामुरि नटराज की नगरी काशी में कार्यक्रम प्रस्तुत करना अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य मानती हैं। भारतवंशी अमेरिकन सुजाता विन्जामुरि अपने चार अमेरिकन शिष्यों और तीन भारतीयों के साथ प्रस्तुति देंगी। तुलसी घाट पर कंस वध की लीला का मंचन आकर्षण का केंद्र होगा। अस्सी घाट पर ताल वाद्य कचहरी और प्रो. पीसी होम्बल द्वारा निर्देशित शिव गंगा पर आधारित भरतनाट्यम होगा। 

राजघाट : पहली बार 101 महिलाएं करेंगी गंगा आरती
देव दीपावली पर महिलाएं पहली बार मां गंगा की आरती करेंगी। राजघाट पर 101 महिलाएं देव दीपावली के इस आयोजन को खास बनाएंगी। इस दौरान झांकियों में गुरुनानक देव और गौतम बुद्ध की आभा निखरेगी।  देव दीपावली एवं आरती महासमिति के अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त ने बताया कि राजघाट पर 101 महिलाएं मां गंगा की आरती करेंगी। वहीं, पर गुरुनानक देव के 555वें प्रकाश पर्व और बूंदी परकोटा घाट पर बने भगवान गौतम बुद्ध पार्क में दीपदान के साथ सौ पौधे रोपे जाएंगे। 

दशाश्वमेध घाटः महाआरती देगी राष्ट्रीयता का संदेश
देव दीपावली के लिए दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। धर्म के साथ राष्ट्रीयता और सामाजिकता का संदेश देने वाली ये महाआरती कारगिल युद्ध के शहीदों को समर्पित रहती है। इस वर्ष शौर्य की रजत जयंती के रूप में मनाई जा रही है। 21 अर्चक व 42 देव कन्याएं  ऋद्धि-सिद्धि के रूप में दशाश्वमेध घाट पर महाआरती करेंगी।

ये वीआईपी रहेंगे मौजूद
भोजपुरी अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी, गोरखपुर सांसद रवि किशन, एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद, पुलिस महानिदेशक डीजी अग्निशनम विभाग अविनाश चंद्र, हिमाचल प्रदेश के डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा, प्रधान मुख्य आयकर उप्र विवेक मिश्रा, आईटीएस संयुक्त महानिदेशक राजीव कुमार सोनी, विशेष सचिव उप्र सहकारिता विभाग नरेंद्र प्रसाद पांडेय, सचिव पशुपालन विभाग अल्का उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रतिष्ठान मसूरी से श्रीराम तारानिकांती, विशेष सचिव रेशम विभाग उप्र सुनील कुमार वर्मा, महानिदेशक पुरालेख विभाग अरुण सिंघल, सचिव विद्युत विभाग पंकज अग्रवाल, भारत सरकार सचिव दीप्ति गौर मुखर्जी, उत्तर रेलवे की सीवीओ मनीषा चटर्जी, जीएम सीएलडब्ल्यू हितेंद्र मल्होत्रा, जीएम कोलकाता उदय कुमार रेड्डी, एमओबीओ के रविंद्र गोयल, जीएम मेट्रो, डीजी टेलिकॉम डॉ. संजय एम तरडे, आईएएस झारखंड सुनील कुमार के अलावा 20 प्रशिक्षु आईपीएस मौजूद रहेंगे।

ये जज भी रहेंगे 
जज सुप्रीम कोर्ट दीपांकर दत्ता, इलाहाबाद हाईकोर्ट चीफ जस्टिस अरुण भंसाली, सुप्रीम कोर्ट के जज अमित महाजन, सुप्रीम कोर्ट के जज यशवंत वर्मा, जज कोलकाता सुमंत सेन, वरिष्ठ जज कोलकाता तपव्रत चक्रवर्ती, मुंबई जज अरुण आर्य पेडेंकर, इलाहाबाद हाईकोर्ट जज नीरज तिवारी, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच पूर्व जज यूसी श्रीवास्तव, हाईकोर्ट पटना के पूर्व जज राजेंद्र मिश्रा, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज दिनेश पाठक, जज मनीष माथुर, जज विपिन चंद्र दीक्षित, शेखर वी सर्राफ, पटना हाईकोर्ट जज नवनीत कुमार पांडेय, जज विद्युत नियामक प्राधिकरण रमेश रंगराजन, इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज नरेंद्र जौहरी भी आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed