फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में खूबसूरती: 11 लाख दीपों से जगमगाए काशी के 84 गंगा घाट, ऐसा अद्भुत नजारा कहीं और नहीं

Wed, 13 Nov 2019 11:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 Nov 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
dev deepawali photos kashi celebration lamps ganga ghat varanasi
देव दीपावली पर मानसरोवर घाट कुछ इस तरह जगमग दिखा। - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली पर उत्सवों के समृद्ध मास कार्तिक की पूर्णिमा पर सदानीरा का दीप चंद्रहार निहारने के लिए देवलोक काशी पर उतर आया। भव्य से भव्यतम हो चुकी देव दीपावली पर जाह्नवी के 84 घाटों पर दीपों की दमक, झालरों की चमक और सुरों की खनक से अद्भुत आभा बिखरी।

dev deepawali photos kashi celebration lamps ganga ghat varanasi

गीत संगीत के बीच गगनचुंबी आतिशबाजी और लेजर शो ने गंगा की लहरों पर इंद्रधनुष उकेर दिया। राजघाट से अस्सी तक देवताओं की अगवानी के लिए 11 लाख दीपक जलाए गए। अलौकिक नजारे ने मां गंगा के कदम चूमने सितारों के धरती पर उतर आने का आभास कराया। इनके बीच आरती की लौ लुभाती रही।

dev deepawali photos kashi celebration lamps ganga ghat varanasi

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर अद्भुत, अलौकिक और दिव्य देव दीपावली ने स्वर्णिम आभा बिखेरी। चौरासी घाट और छत्तीस पौराणिक कुंडों पर दीपों की सजावट हर नयन में बस गई। अस्ताचालगामी सूर्य के साथ ही गंगा के तट पर शंखनाद गूंजा। पंचनद तीर्थ पंचगंगा घाट के हजारा दीप स्तंभों पर उत्सव का श्रीगणेश करती दीप ज्योति टिमटिमाई। इसके साथ ही घंटा-घड़ियाल, डमरू की समवेत ध्वनि और घाटों से गंगा की लहरों तक बस दीप ही दीप नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
dev deepawali photos kashi celebration lamps ganga ghat varanasi

खिड़किया से सामने घाट तक गंगा के पाट पर भी टिमटिम करते दीप छा गए। दिव्य नजारे ने गंगा के समानांतर ज्योति गंगा के हिलोरें लेने का अहसास कराया। गंगा के तट श्रद्धा और आस्था से भरी भीड़ से पटे रहे। दशाश्वमेध घाट पर शहीदों की याद में कार्तिक मास पर्यंत रोशन होने वाले आकाशदीप का भी समापन दीपदान के साथ किया गया।

विज्ञापन
dev deepawali photos kashi celebration lamps ganga ghat varanasi

घाटों पर बिखरे लोक संस्कृति के रंग
प्रशासन की ओर से 16 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रविदास घाट पर रामलीला, रीवा घाट पर बिरहा गायन, निषादराज घाट पर घूमर व चरी लोक नृत्य, चेत सिंह घाट पर भजन गायन, महानिर्वाणी घाट पर डांडिया, प्राचीन हनुमान घाट पर शहनाई वादन, चौकी घाट पर बांग्ला लोक नृत्य, राजघाट पर सूफी गायन, पांडेय घाट पर कथक नृत्य, दरभंगा घाट पर लोक गायन, सिंधिया घाट पर पंजाबी लोक नृत्य, रामघाट पर सितार व बांसुरी की युगलबंदी, लाल घाट पर भजन गायन, गाय घाट पर नाट्य मंचन, बद्रीनारायण घाट पर राजस्थानी लोक नृत्य और नंदेश्वर घाट पर लोक नृत्य का आयोजन किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed