फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: देव दीपावली पर काशी में घाटों पर उमड़ा आस्था का रेला, जगमगाने लगे दिये

Tue, 12 Nov 2019 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Nov 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
dev deepawali kashi ready for celebration lamps ganga ghat varanasi
देव दीपावली पर गंगा घाटों पर जगमगाने लगे दीप। - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली पर धर्मनगरी काशी में गंगा घाटों पर विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली दीपोत्सव नजारा देखने के लिए मंगलवार दोपहर से देश-विदेश के नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लाखों लोग घाटों की बढ़ चले। शाम होने तक घाटों को दियों से सजा दिया। लोगों ने गंगा में नावों पर अपना स्थान जमा लिया है। देव दीपावली का ये खास नजारा देखने के लिए लोगों के घाटों की ओर कदम इस तरह बढ़ चले हैं, मानों गंगा मां की अनुपम और अनोखी छवि को देखने के लिए उनकी आखें कब से व्याकुल बैठी थीं।

dev deepawali kashi ready for celebration lamps ganga ghat varanasi

गंगा घाटों पर सुबह से रेला उमड़ रहा था, कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य अस्त होते ही माटी के दीपों में तेल की धार बह चली और रुई की बाती तर होते ही प्रकाशित होने को आतुर नजर आई। दीपों की अनगिन कतारों से घाटों की अर्धचंद्राकार श्रृंखला दिन ढलते ही नहा उठी और मुख्य घाट पर आयोजन में शामिल उजाला मानो चंद्रहार में लॉकेट की भांति नदी के दूसरे छोर से प्रकाशित नजर आने लगा।

dev deepawali kashi ready for celebration lamps ganga ghat varanasi

भगवान शिव को समर्पित इस विशिष्ट आयोजन में काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा अंचलों में मारकंडेय महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, सारंगनाथ महादेव, बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर और दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में भी शाम होते ही असंख्य दीपों की लडियों ने प्रकाश पर्व के आयोजन को और गति दी। वहीं राजघाट पर लेजर शो के आयोजन ने मानो देव दीवाली पर गंगा तट पर शमां बांध दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
dev deepawali kashi ready for celebration lamps ganga ghat varanasi

देव दीपावली पर स्वर्ग से धरती पर आने वाले देवताओं की आगवानी में सुरसरि के अर्धचंद्राकार तट पर दीपों का चंद्रहार सजाया गया है। देव दीपावली पर सदानीरा के 84 घाटों पर 11 लाख दीपक सजाए जाएंगे। अलग-अलग घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित होगी। प्रशासन की ओर से राजघाट पर आयोजित समारोह में लेजर शो के जरिए महादेव के तांडव और गंगा अवतरण की प्रतिकृति दिखाई जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से चार सेल्फी प्वाइंट और सोशल मीडिया सेंटर भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
dev deepawali kashi ready for celebration lamps ganga ghat varanasi

परंपराओं को जीवंत रखने वाली काशी की अद्भुत छटा निहारने के लिए मंगलवार को देवलोक से देवता धरती पर आएंगे। आठ किलोमीटर लंबे गंगा घाटों पर सरकार की योजनाओं को दीपों और फूलों से उकेरा जाएगा। मुख्य आयोजन में राजघाट पर मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed