फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dev deepawali in varanasi

पीएम के स्वागत में घर-घर जलेंगे दीप, मिनी इंडिया के साथ दिखेगी धर्म, कला की झलक

Sun, 29 Nov 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
dev deepawali in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली पर आगमन को लेकर जिला प्रशासन स्वागत की भव्य तैयारी में जुटा है। घाटों से लेकर सड़कों-चौराहों तक में काशी की धर्म, कला की झलक दिखाई देगी। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों लोक कला और संस्कृति से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे। देव दीपावली पर काशी में मिनी इंडिया का अनूठा दृश्य भी दिखाई देगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में नौ महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में शहर में साफ-सफाई के साथ सजावट शुरू कराई गई है। 20 घाटों पर अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे। इसमें नृत्य संगीत के अलावा रामायण और कृष्ण लीलाओं का भी मंचन होगा। इसके अलावा शहर में भी जगह-जगह सांस्कृतिक आयोजन होंगे। पीएम मोदी के सड़क मार्ग पर प्रत्येक घर में दीप जलाकर और पुष्प वर्षा से स्वागत की तैयारी है।
विज्ञापन

भाजपा ने काशी के सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी के 30 नवंबर को वाराणसी आगमन पर उनके भव्य स्वागत की योजना बनाई है। गुलाब बाग कार्यालय में प्रदेश सह-प्रभारी सुनील ओझा की अध्यक्षता में स्वागत की कार्ययोजना बनाई गई। पीएम मोदी के तय यात्रा मार्ग पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए ढोल-नगाड़े व गाजे- बाजे एवं फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करेंगे। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि राजघाट पर चार स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। काशी स्टेशन, भदऊ चुंगी मैदान, आदमपुर जोन कार्यालय एवं रेलवे कॉलोनी तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed