फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 500 drones will provide darshan of Kashi-Ayodhya simultaneously on banks of Ganga

देव दीपावली: गंगा तीरे 500 ड्रोन 20 मिनट में एक साथ कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन, तबले की धुन पर आतिशबाजी

Wed, 10 Sep 2025 02:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 02:02 PM IST
सार

Varanasi News: काशी नगरी में देव दीपावली पर इस बार खास चीजें देखने को मिलेंगी। अभी से होटलों और नावों की बुकिंग शुरू हो गई है। विदेशी पर्यटकों के आने का भी सिलसिला जारी हो गया है।

विज्ञापन
Dev Deepawali 500 drones will provide darshan of Kashi-Ayodhya simultaneously on banks of Ganga
देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर हुई सजावट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dev Diwali 2025: काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली इस बार पांच नवंबर को आयोजित होगी। देव दीपावली पर मुख्य आकर्षण दीपोत्सव के अलावा आतिशबाजी, थ्री-डी लेजर और ड्रोन शो होगा। 

विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस बार 500 ड्रोन 20 मिनट में एक साथ काशी-अयोध्या के दर्शन कराएंगे। ड्रोन की मदद से काशी के प्राचीन वैभव, शिव स्तुति और यहां पिछले दस वर्ष में हुए विकास की कहानी दिखाई जाएगी। थ्री-डी लेजर शो का आयोजन होगा।
विज्ञापन


देव दीपावली प्रांतीय मेले का दर्जा हासिल कर चुकी है। इसके आयोजन संबंधी तैयारियां शुरू हो गई है। दीया और बाती का टेंडर देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोजन को शानदार बनाने के अलावा भीड़ और यातायात प्रबंधन पर अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है। देव दीपावली पर काशी के सभी 84 घाटों के अलावा कुंडों और तालाबों पर दीपोत्सव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की सभी सार्वजनिक इमारतों को लाइट और झालरों से सजाया जाएगा। देव दीपावली पर काशी के घाटों का वैभव निहारने के लिए देश ही नहीं विदेशों से सैलानी यहां आते हैं। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि उन्होंने बैठक के दौरान यातायात प्रबंधन समिति में टूर ऑपरेटरों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने दीपावली पर होने वाले झालरों को देव दीपावली तक सजाए रखने का भी सुझाव दिया। 

नावों और होटलों की बुकिंग शुरू
देव दीपावली के लिए अभी से होटलों और नावों की बुकिंग शुरू हो गई है। अस्सी घाट के राजकुमार ने बताया कि अभी से पर्यटक नावों की बुकिंग के लिए पूछताछ कर रहे हैं। ज्यादातर लोग गंगा आरती और काशी विश्वनाथ धाम का गंगा तट से दर्शन से संबंधित जानकारियां ले रहे हैं। 

टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि यूके, स्पेन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक समूह में बुकिंग कर रहे हैं। इसमें कई पर्यटन सात से एक माह तक की बुकिंग करा रहे हैं। नागनथैया से ही विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा जो देव दीपावली पर सर्वाधिक रहेगा।

देव दीपावली पर लेजर शो, ड्रोन शो और आतिशबाजी का आयोजन होना है। इससे संबंधित लोगों को जिम्मेदारी सौंपने का काम शुरू हो गई है। जल्दी ही बीडिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। - दिनेश कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed