फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2026 UPSTDC prepared four-day package booking starts in Varanasi

देव दीपावली 2026: काशी में दीपों का महाकुंभ, यूपीएसटीडीसी ने तैयार किया चार दिन का पैकेज; ऐसे करें बुकिंग

Wed, 21 Oct 2026 05:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 21 Oct 2026 05:17 PM IST
सार

देव दीपावली पर मां गंगा की गोद से पर्यटक बनारस का दीपोत्सव निहारेंगे। देव दीपावली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसे लेकर पर्यटकों की सुविधा के लिए यूपीएसटीडीसी ने चार दिन पैकेज तैयार किया है। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2026 UPSTDC prepared four-day package booking starts in Varanasi
देव दीपावली 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर मोक्षदायिनी काशी के गंगा घाट लाखों दीयों की जगमगाहट से आलोकित होने के लिए तैयार हैं। देव दीपावली पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) ने पर्यटकों की सुविधा और अविस्मरणीय अनुभव के लिए चार दिन और तीन रात का विशेष टूर पैकेज देव दीपावली- दिव्य काशी अनुभव शुरू किया है।

विज्ञापन


यात्रा की शुरुआत पर्यटकों के काशी आगमन पर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर पारंपरिक स्वागत के साथ होगी। पहले दिन होटल चेक-इन के बाद शाम को काशी विश्वनाथ के दर्शन और इसके बाद दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती का आध्यात्मिक अनुभव कराया जाएगा। दूसरे दिन की सुबह पर्यटक गंगा में नौका विहार का आनंद लेंगे। इसके बाद प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां विशालाक्षी मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन होंगे। दोपहर बाद ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल सारनाथ का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस यात्रा का सबसे मुख्य आकर्षण तीसरे दिन देव दीपावली पर होने वाला भव्य दीपोत्सव रहेगा। शाम को गंगा के 84 घाट लाखों दीपों से जगमगा उठेंगे, तब पर्यटकों के लिए विशेष देव दीपावली गंगा बोट एक्सपीरियंस की व्यवस्था रहेगी। गंगा की लहरों पर तैरती नाव से घाटों की अप्रतिम छटा, लेजर शो, आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का नजारा इस यात्रा को जीवनभर के लिए यादगार बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Dev Deepawali 2026 UPSTDC prepared four-day package booking starts in Varanasi
देव दीपावली 2026 - फोटो : अमर उजाला

यूपीएसटीडीसी के तीन पैकेज

  • बजट श्रेणी (स्टैंडर्ड होटल) : 15,999 रुपये प्रति व्यक्ति
  • डीलक्स श्रेणी (3-स्टार होटल) : 21,999 रुपये प्रति व्यक्ति
  • प्रीमियम श्रेणी (4/5-स्टार होटल) : 31,999 रुपये प्रति व्यक्ति

(उक्त सभी दरें ट्विन शेयरिंग आधार पर तय हैं, जिन पर जीएसटी अतिरिक्त देय होगा।

ऐसे करें बुकिंग
पैकेज में तीन रातों का ठहराव, नाश्ता, वातानुकूलित वाहन, देव दीपावली व मॉर्निंग बोट राइड, मंदिर दर्शन, सारनाथ भ्रमण और टूर प्रतिनिधि की सेवाएं शामिल हैं। इच्छुक श्रद्धालु व पर्यटक निगम की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in या हेल्पलाइन नंबर 8303019844 पर संपर्क कर अपनी सीटें आरक्षित कर सकते हैं।

Dev Deepawali 2026 UPSTDC prepared four-day package booking starts in Varanasi
देव दीपावली 2026 - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली के लिए यूपीएसटीडीसी ने विशेष पैकेज तैयार किया है। इसमें गंगा आरती, नौका विहार, काशी विश्वनाथ धाम, प्रमुख मंदिरों, सारनाथ और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। यह पहल काशी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाएगा। - अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग।

यह पहल विश्वभर के पर्यटकों को काशी की प्राचीन विरासत से जोड़ेगी और इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी। यह योजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाएगी। -जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed