{"_id":"618d57e897a9d64ecf18449b","slug":"derailed-goods-train-varanasi-sultanpur-route-disrupted-trains-passed-through-rae-bareli-pratapgarh-and-jafrabad-ayodhya-routes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेपटरी हुई मालगाड़ीः वाराणसी-सुल्तानपुर रूट बाधित, ट्रेनों को रायबरेली-प्रतापगढ़ और जफराबाद-अयोध्या रूट से गुजारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपटरी हुई मालगाड़ीः वाराणसी-सुल्तानपुर रूट बाधित, ट्रेनों को रायबरेली-प्रतापगढ़ और जफराबाद-अयोध्या रूट से गुजारा
Thu, 11 Nov 2021 11:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:20 PM IST
सार
मालगाड़ी बेपटरी होने से वाराणसी से जौनपुर और सुल्तानपुर होकर लखनऊ जाने वाली कई अप और डाउन ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
जौनपुर में बदलापुर के श्री कृष्णानगर स्टेशन के पास उदपुर घाटमपुर में पलटा मालगाड़ी का वैगन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह बेपटरी हुई मालगाड़ी की वजह से लखनऊ से सुल्तानपुर और जौनपुर होकर वाराणसी आने-जाने वाली ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। इससे वाराणसी से होकर जाने वाली 16 ट्रेनों के रूट में बदलाव करने के साथ वाराणसी से सुल्तानपुर अप ट्रेन को निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेनों को रायबरेली-प्रतापगढ़ और जफराबाद-अयोध्या रूट से गुजारा गया। वाराणसी से जौनपुर और सुल्तानपुर होकर लखनऊ जाने वाली कई अप और डाउन ट्रेनें प्रभावित हुई। इसमें अप की ट्रेन संख्या 04007 सद्भावना एक्सप्रेस रक्सौल-आनंद विहार, 02237 बेगमपुरा वाराणसी-जम्मू तवी, 03239 पटना-कोटा, 01635 वाराणसी-भठिंडा रहीं।
विज्ञापन
इसी तरह 02217 महामना वाराणसी-दिल्ली, 02325 कोलकाता-नांगल डैम व डाउन की 09313 इंदौर-पटना, 02238 बेगमपुरा, 03240 कोटा-पटना, 03414 दिल्ली-मालदा, 02328 देहरादून-हावड़ा, 01636 भटिंडा-वाराणसी, 02218 महामना दिल्ली-वाराणसी, 02391 राजगीर-नई दिल्ली और 04533 बरौनी-अंबाला के रूट में बदलाव किया गया। वहीं ट्रेन संख्या 04263 वाराणसी-सुल्तानपुर को निरस्त करने के साथ 04264 सुल्तानपुर-वाराणसी को हरपालगंज स्टेशन पर ही शार्ट डाउन कर दिया गया।
विज्ञापन
रूट बदलने से यात्रियों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना
वाराणसी से जौनपुर व सुल्तानपुर होकर लखनऊ जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। लखनऊ से आ रही ट्रेनों में सवार यात्रियों को सुल्तानपुर व जौनपुर के बजाय प्रतापगढ़ उतरना पड़ा। जहां से बस व अन्य वाहनों से लोग सुल्तानपुर और जौनपुर पहुंचेंगे। वहीं वाराणसी से जाने वालों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।