{"_id":"67d6f32a12d3a7a663082464","slug":"deputy-jailor-who-accused-jail-superintendent-of-harassment-and-corruption-transferred-to-naini-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : जेल अधीक्षक पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली डिप्टी जेलर का नैनी तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : जेल अधीक्षक पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली डिप्टी जेलर का नैनी तबादला
Sun, 16 Mar 2025 09:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 16 Mar 2025 09:20 PM IST
सार
जेल अधीक्षक पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली डिप्टी जेलर का नैनी तबादला हो जाने के बाद मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाए हैं और सोशल मीडिया पर ट्रांसफर लेटर की प्रति साझा की है।
विज्ञापन
महिला डिप्टी जेलर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिला जेल चौकाघाट में भ्रष्टाचार और जेल अधीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया का नैनी जेल प्रयागराज तबादला कर दिया गया। डिप्टी जेलर ने ही जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत डीजी जेल से की थी।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही डिप्टी जेलर का वीडियो और शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया गया था, जो कि वायरल हो रहा है। इस बीच रविवार को डीआईजी जेल की संस्तुति पर मीना कन्नौजिया का नैनी जिला जेल तबादला कर दिया गया। जेल अधीक्षक पर पहले भी कई आरोप लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया ने शिकायती पत्र में लिखा था कि जिला जेल अधीक्षक उमेश सिंह के खिलाफ चार महीने पहले शिकायती पत्र दिया गया था, जिसका कोई जवाब नहीं आया। जेल में भ्रष्टाचार है। नशे का सामान बिकता है। बंदियों से अवैध वसूली होती है।
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण की झूठी बात करती है डबल इंजन की यह सरकार : अजय राय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डिप्टी जेलर के ट्रांसफर लेटर की प्रति साझा की। प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा कि महिला सशक्तीकरण की झूठी बात करने वाली डबल इंजन की सरकार का कारनामा देखिए।
डिप्टी जेलर मीना कन्नौजिया ने शिकायत की और लिखा कि जिला कारागार अधीक्षक उमेश सिंह उनका उत्पीड़न करता है। ... तो सरकार ने जिला कारागार अधीक्षक को न बोलते हुए शिकायतकर्ता महिला डिप्टी जेलर का ही ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन