फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   deputy CM said take action against criminals in BJP government

बलिया में बोले डिप्टी सीएम मौर्य, प्रदेश में सरकार बनने के बाद यमलोक भेजे जा रहे अपराधी

Sun, 19 Nov 2017 10:32 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 19 Nov 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
deputy CM said take action against criminals in BJP government
सभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद पुलिस को अपराधियों और भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है। अरबों खरबों की जमीन खाली करा दी गई। अपराधी यमलोक भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बलिया के सिकंदरपुर कस्बा के बढ्ढा मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है अगर नगर पंचायतों में भाजपा के चेयरमैन होंगे तो विकास कार्य तेजी से होगा।
विज्ञापन


जब से केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनी हैं पूरे देश व प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किसी को विश्वास नहीं था कि 325 सीटों पर कमल खिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी नहीं रोक पाई जनता के हितों की रक्षा चिंता व जीवन परिवर्तन करने वाली पार्टी भाजपा है। किसानों का कर्ज माफ, भूमाफियाओं पर कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही गेहूं की खरीद बड़े पैमाने पर की गई।

धान की खरीदारी भी बड़े पैमाने पर की जाएगी। प्रशासन को आगाह किया कि पैसे व शराब के बल पर चुनाव नहीं होने चाहिए। भयमुक्त वातावरण में चुनाव आचार संहिता का पालन कराते हुए चुनाव होने चाहिए।

पूरे प्रदेश के नगर निगमों निकायों व नगर पंचायतों में भाजपा का कब्जा होगा,  विरोधियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मोदी जी के विकास के रथ को रोकने के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस गठबंधन कर रही हैं। लेकिन इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। जनता अब जाग चुकी है।

कांग्रेस सपा बसपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील कार्यकर्ताओं से किया। इस मौके पर राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक संजय यादव, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह आदि मौजूद थे। 

निकाय चुनाव में भासपा से नाता नहीं 

deputy CM said take action against criminals in BJP government
सभा में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भासपा सरकार में जरूर है और पार्टी के नेता केबिनेट मंत्री भी हैं लेकिन नगर निकाय चुनाव में उस पार्टी से भाजपा का कोई नाता नहीं है।

वह जहां चाहे प्रत्याशी लड़ा सकते हैं, भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सिकंदरपुर की सभा के बाद पत्रकारों के पूछे गए राम मंदिर के सवाल पर कहा कि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

सब लोग चाहते हैं राम मंदिर बने, जब समय आएगा, भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। नगर निकाय चुनाव में सपा के मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रचार न करने के सवाल पर कहा कि जनता की भीड़ उनके प्रचार में नहीं जुट पाएगी।

यह उनको आभास हो गया है। इसलिए वह चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़नखटोला दिन के 12:50 बजे चेतन किशोर के मैदान पर उतरा। वहां से वाहन से 1:02 बजे वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले मार्गों पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात थे। उप मुख्यमंत्री को माला पहनाने की होड़  लगी रही। 1:40 बजे उप मुख्यमंत्री का भाषण समाप्त हुआ। 2:00 बजे वह यहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed