फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya visit today Mirzapur will inaugurate projects

डिप्टी सीएम का मिर्जापुर आगमन: आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Thu, 24 Jun 2021 01:07 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Thu, 24 Jun 2021 01:07 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे मिर्जापुर पहुंचेंगे। उनका हेलीकाफ्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज में कार्यक्रम स्थल पर लोकनिर्माण विभाग एवं सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya visit today Mirzapur will inaugurate projects
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मिर्जापुर जिले में 24 जून को सुबह 11.10 बजे आगमन हो रहा है। उनका हेलीकाफ्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह सड़क मार्ग से महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान के कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां लोकनिर्माण विभाग एवं सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से भी बातचीत करेंगे। माना जा रहा है कि वह किसी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद वह लखनऊ वापस लौट जाएंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए राजकीय इंटर कालेज में वाटरप्रूफ पंडाल (जर्मन हैंगर) तैयार किया जा रहा है। बरसात के मौसम को देखते हुए बारिश से बचने की पूरी तैयारी की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में बैरियर लगाकर बैरिकेडिंग की जा रही है। पूरे क्षेत्र को पुलिस बल की निगरानी में ले लिया गया है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री का जनपद कार्यक्रम

  • पुलिस लाइन में आगमन सुबह 11.10 बजे
  • विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन सुबह 11.20 बजे
  • जीआईसी में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम की परियोजनाओं का लोकार्पण सुबह 11.55 बजे।
  • उप मुख्यमंत्री की पत्रकारों से वार्ता दोपहर 1.20 बजे।
  • निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण दोपहर 1.30 बजे।
  • लखनऊ के लिए प्रस्थान दोपहर 1.55 बजे।

इन कार्यों का करेंगे करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

- मिर्जापुर जिले में 435 करोड़ के 576 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 
- टेंगरा मोड़ के पास रेलवे उपगामी सेतू का लोकार्पण करेंगे। सेतू का निर्माण 2016 से शुरु हुआ था, जो मार्च 2021 में पूरा हुआ है। इसकी लागत 35 करोड़ 43 लाख रुपये है।
-पहाड़ी ब्लाक के बेलवन नदी के पास पड़री-बेलवन मार्ग का लोकार्पण करेंगे। साढ़े सात मीटर चौड़ी 212.03 मीटर  र्मा का लोकार्पण करेंगे। अक्तूबर 2018 से शुरू हुआ निर्माण मार्च 2021 में पूरा हुआ। इसकी लागत 12 करोड़ 15 लाख रुपये है।
- गैपुरा के पास बन रहे डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। 60 करोड़ 96 लाख की लागत से साढ़े सात मीटर चौड़ा 715.91 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण 12 महीने में पूरा करना है। इस पर रेलवे क्रासिंग के पास पुल का भी निर्माण होगा।
- मिर्जापुर के 151 करोड़ की लागत से बनी 488 किमी लंबी  257 सड़क का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।
-भदोही के 16 करोड़ की लागत से बनी 378 किमी लंबी 101 सड़क का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।
- सोनभद्र के 155 करोड़ की लागत से बनी 985 किमी लंबी 155 सड़क का लोकार्पण और शिलान्यास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed