फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted INDIA alliance said alliance is one hundred sick

वाराणसी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का I.N.D.I.A पर निशाना, बोले- गठबंधन की हालत एक अनार सौ बीमार वाली

Fri, 15 Sep 2023 05:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 05:20 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और विपक्ष के लोग नहीं रोक पाएंगे। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted INDIA alliance said alliance is one hundred sick
वाराणसी में भाजपा पार्षदों को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। कहा कि इस अलायंस की हालत एक अनार सौ बीमार वाली है, जिसमें कोई भी दल एकजुट नहीं रह सकता। विपक्षी भानुमति का कुनबा है, जो जुडऩे वाला नहीं है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी और विपक्ष खाता भी नहीं खोल पाएगा।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और विपक्ष के लोग नहीं रोक पाएंगे। इस बार 350 से अधिक सीटें कमल के रूप में खिलेगा और एनडीए सरकार बनेगी। सरकार के नौ साल पर कांग्रेस के नौ सवालों को खोखला बताया। घोसी उपचुनाव के परिणाम पर कहा कि जो भी परिणाम आया है, उस पर अखिलेश यादव समीक्षा करें।
विज्ञापन


सनातन धर्म को लेकर हुई विवादित टिप्पणी पर कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति सूर्य केसमान है। जिसे कोई छू नहीं सकता है। साथ ही राहुल गांधी के विदेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और राष्ट्रवादी वाले बयान पर कहा कि उनका बयान पूरी तरह देश विरोधी हैं, उन्हें कोई विदेश में भी नहीं सुनता।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सेना के अधिकारियों और जवानों के लिए संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि हमारी सेना आतंकियों को जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है और जल्द ही मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed