फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Akhilesh and Priyanka

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश व प्रियंका पर साधा निशाना, कहा-दिल से भगवान का सम्मान करें  

Sun, 28 Feb 2021 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 28 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Akhilesh and Priyanka
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि अगले 25 साल तक यूपी में अखिलेश की सरकार नहीं बनने वाली है। अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी के दर्शन को दिखावा बताया। कहा कि मुझे किसी के दर्शन पर आपत्ति नहीं है। जनता सब देख रही है। वह पूछ रही है कि आखिर अब जाकर इन लोगों को मंदिरों की याद आई है। मंदिर में दर्शन का दिखावा करने की जगह दिल से भगवान का सम्मान करें। बंगाल चुनाव के सवाल पर कहा कि दो मई, दीदी गई। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने शनिवार की देर शाम संत रविदास की जयंती पर सीरगोवर्धन स्थित मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान वहां डेरा सच खंड बल्ला के प्रमुख संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने संत के चरणों में शीश नवाए।
विज्ञापन


यही नहीं वहां पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया। इसके अलावा संकटमोचन मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। उन्होंने हनुमान जी से आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश के घर गए। वहां पर शोक संवेदना प्रकट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुकान पर पी चाय नदेसर मिंट हाउस स्थित राजेश पाल की चाय की दुकान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चाय भी पी। उप मुख्यमंत्री ने संगठन के लोगों से भी मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ को मजबूत करने का भी मंत्र दिया।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल आदि शामिल रहे। देर रात अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद अगले दिन रविवार को कुछ बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भी रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed