फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy cm keshav prasad maurya speek on corruption in state

Varanasi: भाजपा-जेडीयू का गठबंधन टूटने पर डिप्टी सीएम ने दिया ये जवाब, बोले-राहुल गांधी कभी नहीं बन सकते पीएम

Tue, 09 Aug 2022 04:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 Aug 2022 04:38 PM IST
सार

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की और अपराधियों को चेतावनी भी दे डाली। 

विज्ञापन
Deputy cm keshav prasad maurya speek on corruption in state
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में मंगलवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा-जेडीयू गठबंधन के टूटने के सवाल पर बचते दिखे। वहीं राहुल गांधी के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि वो कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते फिर चाहे वो कोई भी भाषा बोलें। 2024 में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। 
विज्ञापन


वहीं, श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर भी अपनी बात रखी। बोले- श्रीकांत की गिरफ्तारी कौन सी बड़ी बात है। प्रदेश में जो भी अपराध करेगा वो बचेगा नहीं। जो अपराध करेगा वो जेल जाएगा। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और सभी के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है। फिर चाहे वह कोई भी हो। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मौके पर उनके साथ प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल मौजूद हैं।  बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के लिए कैंटोंमेंट पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी सोमवार को अपनी बात रखी और कहा कि तीन बातों पर संगठन की मजबूती निर्भर करती है। संवाद, संपर्क और प्रवास। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन पांचवें सत्र में संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर चर्चा की गई। सोमवार को कैटोमेंट स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री ने कहा कि किसी भी योजना को बनाने के लिए कार्य पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

हमारा संगठन दुनिया का सबसे मजबूत संगठन है। इससे पीछे भी हमारी कार्यपद्धति की सबसे अहम भूमिका है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में कार्य करते समय मूल तत्व को समझना आवश्यक है। किसी भी कार्य की सफलता चार चीजों पर निर्भर करती है। योजना बनाना, उसको जमीन पर उतारना, मानिटरिंग करना एवं उसकी समीक्षा करना। संगठन में कार्य करते समय एकता का भाव (टीम स्प्रिट) होनी चाहिए। एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। निर्णय प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिसमें दोष न हो। किसी भी निर्णय के पहले आपस में पर्याप्त चर्चा होनी चाहिए। संगठन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कार्यकर्ता का निर्माण करना होता है।

राष्ट्रवाद का निर्माण करना हमारा लक्ष्य

पत्रकारों से बातचीत में जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। हम अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हैं। हमारा ध्येय है अच्छे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना। समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। इसके अलावा मंत्री राकेश सचान और अन्य सवालों पर बगैर कोई जवाब दिए निकल गए।

सिद्धमाता गली में मंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश
प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने से पहले मंत्री ने शहर दक्षिणी विधानसभा अंतर्गत काल भैरव वार्ड के सिद्ध माता गली में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों से अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लगाने का आग्रह भी किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान का पूरे देश में शुभारंभ किया था। बताया कि पीएम मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में दो करोड़ से ज्यादा संख्या में शौचालयों का निर्माण हो चुका है। 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रामराज्य की स्थापना हुई: परिवहन मंत्री

 नौवें सत्र को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश के सुशासन के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार से 2017 के बाद से भाजपा एवं मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में रामराज्य और सुशासन की स्थापना हुई है। इसके पूर्व छठवें सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग के बारे में अपने विचार रखे। कहा कि क्रिटिक्स, कलैक्टर नहीं किएटिव बनिए। सातवें सत्र में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सैनी ने 2014 के बाद युगांतकारी परिवर्तन का विषय सभी प्रशिक्षण ले रहे बंधुओं को विस्तार से बताया। आठवां सत्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी अनूप गुप्ता ने भाजपा की कार्य पद्धति और संगठन संरचना के विषय पर विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed