डिप्टी सीएम मौर्य बोले, मुख्यमंत्री नहीं बनना, योगी जी के नेतृत्व में करना है काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की तस्वीर लगाए जाने को लेकर छिड़े बवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं वे देशद्रोही हैं। जिन्ना के चरित्र के विषय में हर कोई जानता है। विपक्ष के लोग इस मुद्दे को तूल दे रहे हैं। इस मुद्दे पर बहस करना बेकार है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंद्रह वर्षों में सपा और बसपा ने प्रदेश को खोखला कर दिया है जिसे भरने में वक्त लगेगा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा यह बोलना कि भाजपा का यह कार्यक्रम दिखावा है, इस पर उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है।
उधर डिप्टी सीएम ने तरवां ब्लाक के जामूडीह गांव में शुक्रवार की रात चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और दलित के घर भोजन भी किया।
सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं
जिले के कई प्रमुख विभागों में अधिकारियों की जगह रिक्त है। उनके स्थान पर जल्द ही नए अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी। शहर के सीवर लाइन बिछाने में हो रही धांधली के सवाल पर कहा कि यदि गड़बड़ी की जा रही है तो उसकी गहनता से जांच कराई जाएगी।
जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमारी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ओमप्रकाश राजभर को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि वह सुभासपा के अध्यक्ष हैं। पार्टी के खिलाफ उनका जो भी वक्तव्य है वह अपनी पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर बोलते हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से उनके बयानों का जवाब दिया जाता है। यदि ओमप्रकाश सरकार के खिलाफ कुछ बोलेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।