Varanasi News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- हर व्यक्ति को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रहे हैं। हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में जन चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने गर्मजोशी से तिरंगा लेकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं चला रहे हैं। हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में बीमारी से तो आदमी बच सकता है लेकिन भूख से नहीं बच सकता। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री ने गरीबों में मुफ्त राशन वितरण कराया।
गांव के गरीबों के लिए शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिल रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत घर-घर गैस सिलिंडर और निशुल्क बिजली का कनेक्शन गरीबों को दिया गया। महिला सशक्तिकरण के लिए भी काम हो रहा है।
सार्वजनिक स्थान को साफ रखें
कछवां में सड़क के किनारे कूड़ा देख उपमुख्यमंत्री ने कहा की अपने घर और दुकान के पास डस्टबिन रखकर उसमें कूड़ा डालें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई का ध्यान रखें।
उपमुख्यमंत्री ने सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लासरूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर छात्रों से संवाद के दौरान कई सवाल भी किए। इसके बाद विद्यालय के कायाकल्प के लिए ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद एवं प्रधानाचार्य चंद्रबली पटेल सहित सभी शिक्षकों की सराहना की।
महिला ने जेठ पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
जनचौपाल कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला पहुंच गई। उसने अपने जेठ मिठाई लाल पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने तत्काल पुलिस को मामले को दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।