फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Varanasi Conference on Agricultural Law

वाराणसी में बोले डिप्टी सीएम- किसानों के कंधे का इस्तेमाल कर सरकार पर प्रहार करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

Tue, 15 Dec 2020 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Dec 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Varanasi Conference on Agricultural Law
किसानों को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मंगलवार को वाराणसी पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकी, फिर उन्होंने जंसा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में कानूनों के समर्थन में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया।

विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मैं मानता हूं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून का कुछ किसान समर्थन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन किसान भाइयों को इस कानून को लेकर कोई आपत्ति है, तो सरकार के द्वार हर समय उनके लिए खुले हुए हैं। किसान बताएं कि इस कृषि कानून में किस पर क्या आपत्ति है।
विज्ञापन



उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विरोधी दल किसानों के कंधे का इस्तेमाल करके सरकार पर प्रहार करने का रास्ता खोज रहे हैं। मैं यह कह सकता हूं कि इनके पास दम नहीं है। वो किसी भी विषय पर किसी के पीछे खड़े होकर सरकार पर निशाना लगाने की कोशिश में लग जाते हैं। वो किसानों के दुश्मन हैं, वो किसानों की हितैषी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने भी यही बातें, अपने घोषणा पत्र में कही थीं। और अब वो ही इस कानून से पीछे हट रहे हैं। वह जब सत्ता में थे, तो इन बातों का समर्थन करते थे। आज जब हमारी सरकार यह कानून लाई है, तो इसका विरोध कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्लास्टिक का जो भी कचरा है, पीएम मोदी के आह्वान पर हम गंदगी से मुक्त भारत रखें। ऐसे में प्लास्टिक के कचरे से सड़क बना कर प्रदूषण मुक्त भारत बनाएंगे। हम पशु पक्षियों की और पर्यावरण रक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed