फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya did Annaprashan for children in varanasi and talked about womens development

Varanasi: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बच्चों का किया अन्नप्राशन, नारी विकास के लिए कही बड़ी बात

Wed, 10 Aug 2022 05:10 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 10 Aug 2022 05:10 PM IST
सार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आजकल वाराणसी दौरे पर हैं।  डिप्टी सीएम ने आज आराजी लाइन ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया। उन्होंने यहां पर बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए तरह-तरह के स्टॉल को देखा।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya did Annaprashan for children in varanasi and talked about womens development
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को आराजी लाइन ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया। उन्होंने यहां पर बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए तरह-तरह के स्टॉल को देखा। यहां पर समूह की महिलाओं ने समूह के द्वारा जो सामग्री तैयार की थी उसकी भी प्रदर्शनी लगाई गई थी। महिला समूह के सशक्तिकरण के कार्यक्रम की उन्होंने सराहना की।
विज्ञापन


यहां उपस्थित पूजा आरती खुशबू पूनम सुमन राधिका सहित अन्य गर्भवती महिलाओं का गोद भराई भी किया। नव युवक मंगल दल के ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत किए गए कार्य से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया।उपमुख्यमंत्री ने नव युवक मंगल दल के कार्य की सराहना की। ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल से उन्होंने महिलाओं द्वारा हर घर तिरंगा फहराने की योजना में आगे आने का आह्वान किया। कहा कि महिलाओं ने आजादी के आंदोलन में पर्दे के पीछे से जो भूमिका निभाई थी वह आज भी स्मरणीय व प्रासगिक है।
विज्ञापन


उसी तरह के कार्य आज भी महिलाएं कर रही हैं जिससे देश आगे बढ़ रहा है। नगीना पटेल ने उप मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वह विकासखंड आराजी लाइन के हजारों महिलाओं के साथ इस अभियान में हिस्सा लेकर शाम को सफल करेंगी। इस दौरान, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,अपना दल के जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह पटेल, डा महेंद्र सिंह पटेल, संजीव सिंह, मोहम्मद अनवर ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed