{"_id":"5ae87f6c4f1c1b66098b77fa","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-angry-after-travel-on-bad-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में पड़ी गाड़ी तो अधिकारियों पर बरसे यूपी के डिप्टी सीएम, ये कहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में पड़ी गाड़ी तो अधिकारियों पर बरसे यूपी के डिप्टी सीएम, ये कहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 02 May 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम को अफसरों से बोले सुधार लें कार्य संस्कृति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को उस वक्त नाराज हो गए जब उन्होंने गड्ढा मुक्त की जगह पर गड्ढा युक्त सड़क पर हिचकोले खाए। उनकी गाड़ी गड्ढे में क्या पड़ी अधिकारियों की शामत आ गई।
चौकाघाट फ्लाईओवर के पास सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम की गाड़ी गड्ढे पर पड़ गई। इसके बाद वे पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों पर बरस पड़े। कहा कि पता है कि मैं आने वाला हूं इसके बाद भी सड़क की यह हालत है। कार्य संस्कृति सुधार कर लें अन्यथा बोरिया बिस्तर बांध लें।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गुणवत्ता जांचने के लिए न्यूक्लियर गेज मंगवाया। अधिकारियों ने बताया कि पानी लगने के चलते सड़क खराब हो गई है। इसे दुरुस्त करने की हिदायत दी। डिप्टी सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की गुणवत्ता भी न्यूक्लियर गेज से नापी जाएगी।
विज्ञापन
कोताही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण करने से पूर्व डिप्टी सीएम सिगरा स्थित संघ कार्यालय पहुंचे। यहां पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
इसके बाद महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के घर नाश्ता करने पहुंचे थे। यहां का दौरा निबटाने के बाद डिप्टी सीएम पुलिस लाइन हेलीकाप्टर से डिप्टी सीएम लखनऊ रवाना हो गए।

डिप्टी सीएम ने बाबा सहित चार मंदिरों में किया दर्शन पूजन
कालभैरव मंदिर में डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार की शुरुआत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, कालभैरव मंदिर, संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन कर की। बाबा विश्वनाथ के दरबार में 11 लीटर दूध से अभिषेक किया।
डिप्टी सीएम को प्रसाद के रूप में रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्रम दिया गया। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी से मुलाकात की। महंत ने बताया कि उन्होंने देश के विकास और शांति की कामना की है। मंदिर की ओर से उन्हें मां का प्रसाद दिया गया।