फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM dinesh sharma says that new education policy will form soon

बनारस में बोले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, जल्द बनेगी नई शिक्षा नीति, 2700 कौशल विकास केंद्र खुलेंगे

Mon, 26 Nov 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 26 Nov 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM dinesh sharma says that new education policy will form soon
राष्ट्रीय संगोष्ठी में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के छात्रों को अब रोजगार के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कौशल विकास केंद्र के माध्यम से उन्हें यह अवसर मुहैया कराया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के अनुसार प्रदेश में ऐसे 2700 नए केंद्र खुलेंगे, जिनसे छात्रों को जोड़ने के लिए मोबाइल ऐप तैयार कराया जा रहा है।  
विज्ञापन


 रविवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल ऐप की मदद से 15 किलोमीटर के दायरे में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, माध्यमिक विद्यालय सीधे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान ही पंद्रह दिन या एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी चल रही है। इस पर विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के अवसर भी इसके माध्यम से मिलेंगे। अगले सत्र से यह व्यवस्था लागू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही नई शिक्षा नीति भी बनकर तैयार हो जाएगी। प्रदेश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों के प्रमोशन हर हाल में किए जाएंगे। सरकार यह प्रयास कर रही है कि महाविद्यालयों में स्नातक और विश्वविद्यालयों में इससे ऊपर की पढ़ाई कराई जाए। इसके लिए सभी से सुझाव मांगे गए हैं।

वित्तविहीन शिक्षकों, मानदेय शिक्षकों के विनियमितीकरण के लिए नियमावली बनाने के साथ ही खाली पदों पर नियुक्ति संबंधी कार्रवाई चल रही है। शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

अध्यापक को विद्यार्थी बनकर काम करना होगा

Deputy CM dinesh sharma says that new education policy will form soon
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
 उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय अच्छा तभी होगा जब वहां का अध्यापक अच्छा हो और पढ़ने वाले विद्यार्थियों में रुचि हो। अध्यापक को विद्यार्थी बनकर काम करना होगा तभी वह सफल होगा। रविवार को यूपी कालेज के संस्थापन समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समय बदला है, प्राथमिकताएं बदली हैं।  

नकलविहीन परीक्षा हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यूपी कालेज के सचिव यूएन सिन्हा ने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि जो हमारे 25 प्रतिशत टीचर्स के पद खाली हैं उन्हें भरा जाए। इस मौके पर उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, यूपी कालेज के प्रधानाचार्य डा. विजय बहादुर सिंह आदि ने अपने विचार रखे।

सेवानिवृत्ति आयु 65 करने की मांग

विशिष्ट अतिथि पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा में गिरावट आती जा रही है, इस पर विचार करने की जरूरत है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जीपी सिंघल ने शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 करने, प्रमोशन, एपीआई का सरलीकरण, अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों के विनियमितीकरण करने सहित कई मांगों को रखा।

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल ने कहा कि भारतीय शिक्षा और संस्कृति संकट के दौर से गुजर रही है। बतौर अध्यक्ष विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय में समय से दीक्षांत, छात्रसंघ चुनाव कराए जाने, पर्यावरण कुंभ के  आयोजन सहित अन्य जानकारियां दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शैलेश मिश्रा ने किया।

पहली बार 16 दिन में बोर्ड परीक्षा  
बोर्ड परीक्षा के लिए मंडलवार बैठक हो रही है, अब तक 33 जिलों में बैठक हो चुकी है, ऐसा इसलिए कि परीक्षा से पहले हर कमियां दूर कराई जाएं। पहली बार 16 दिन में परीक्षा कराई जा रही है। पेपर का पैटर्न बदला है, शेडयूल बदला और कार्यदिवस भी कम हुआ है। इसकी घोषणा पिछले साल ही हुई थी। पिछले साल 67 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठे थे अब यह संख्या घटकर 54 लाख हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed