{"_id":"618e5ba5c535ab71923b10cb","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-attack-on-opposition-leader-said-appeasement-politics-days-end-jinnahist-and-talibani-thinking-will-not-work-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों के दिन पूरे, जिन्नावादी और तालिबानी सोच यूपी में नहीं चलेगी- डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों के दिन पूरे, जिन्नावादी और तालिबानी सोच यूपी में नहीं चलेगी- डिप्टी सीएम
Fri, 12 Nov 2021 05:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 12 Nov 2021 05:48 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। वह भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। जहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यूपी में जातिवाद, संप्रदायवाद और भाई-भतीजावाद की कोई जगह नहीं है। अब यहां सिर्फ विकासवाद है। जिसके आधार पर भाजपा चल रही है। उन्होंने सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी सहित विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विचारधारा का नाम लेकर तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों के दिन अब पूरे हो गए हैं, जो भी भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवादी सोच के खिलाफ काम करेगा, उसके लिए यहां कोई जगह नहीं हैं। उनकी जो मानसिकता है, जो जिन्नावादी और तालिबानी सोच है। वह यूपी की राजनीति में अब नहीं चलेगी।
विज्ञापन
वाराणसी में भाजपा की बैठक में शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए यूपी के भाजपा के बूथ स्तर के कैडर बेस्ड कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि इस बार पहले से भी बेहतर परिणाम रहेगा और सारे रिकॉर्ड टूटेंगे।
विज्ञापन
यूपी में टीएमसी के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि बंगाल जैसी राजनीति यूपी की जनता स्वीकार नहीं करेगी। यूपी में हो रहे राजनीतिक गठबंधनों को लेकर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इनका और भी बुरा हश्र होने वाला है। 2017 और 2019 के चुनाव के साथ ही उसके बाद के उपचुनाव के परिणाम इस बात के गवाह हैं।