फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Depressed girl student hanged herself, police engaged in investigation

पॉलीटेक्निक की छात्रा ने लगाई फांसी: घर से लौटने के बाद बहन को खिलाया खाना, बोली- अपना ख्याल नहीं रखती हो और..

Thu, 26 Jan 2023 08:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 26 Jan 2023 08:45 AM IST
सार

मऊ जिले के ग्राम अमिला के रहने वाले त्रिभुवन सिंह की तीन बेटियां हैं। दूसरे नंबर की बेटी श्वेता फैशन डिजाइनिंग टैक्सटाइल्स सेकेंड ईयर की छात्रा थी साथ में मॉडलिंग भी करती थी। बड़ी बहन नेहा और श्वेता तीन साल पहले बनारस आई थी। बड़ी बहन नेहा महिला पॉलीटेक्निक में ही हॉस्टल में रहती है। नेहा ने बताया कि श्वेता सोमवार को घर से आई थीं।

विज्ञापन
Depressed girl student hanged herself, police engaged in investigation
पॉलीटेक्निक की छात्रा ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी स्थित कृष्ण नगर कॉलोनी में पॉलीटेक्निक की छात्रा श्वेता सिंह (18 वर्ष) ने पंखे के हुख में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। सूचना मिलने पर मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ चितईपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के ग्राम अमिला के रहने वाले त्रिभुवन सिंह की तीन बेटियां हैं। दूसरे नंबर की बेटी श्वेता फैशन डिजाइनिंग टैक्सटाइल्स सेकेंड ईयर की छात्रा थी साथ में मॉडलिंग भी करती थी। बड़ी बहन नेहा और श्वेता तीन साल पहले बनारस आई थी। बड़ी बहन नेहा महिला पॉलीटेक्निक में ही हॉस्टल में रहती है। नेहा ने बताया कि श्वेता सोमवार को घर से आई थीं। बुधवार दोपहर में मेरे पास हॉस्टल में भी आई थी और घर से लाया हुआ खाना भी खिलाया। साथ में हमको डाटा भी की तुम खाना नहीं खाती हो तुम्हारी सेहत खराब हो रही है। छात्रा के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं खुद से सुसाइड कर रही हूं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed