{"_id":"648861a47e20946957008916","slug":"deoria-youth-drowned-in-ganga-in-varanasi-who-came-to-sister-house-dead-body-found-2023-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बहन के घर आया देवरिया का युवक गंगा में डूबा, मीर घाट पर उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बहन के घर आया देवरिया का युवक गंगा में डूबा, मीर घाट पर उतराया मिला शव
Tue, 13 Jun 2023 06:02 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 13 Jun 2023 06:02 PM IST
सार
वाराणसी के सुसवाही निवासी बहन के घर देवरिया से आया युवक सोमवार से लापता था। मंगलवार को उसक शव मीर घाट के सामने गंगा में उतराया मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ जवानों ने निकाला युवक का शव (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मीर घाट के सामने मंगलवार को एक एक किशोर का शव गंगा में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। घंटों की मशख्कत के बाद किशोर की शिनाख्त बिट्टू कुशवाहा (19) पुत्र अवध बिहारी कुशवाहा निवासी मठिया चक जिला देवरिया की तौर पर हुई।
विज्ञापन
बिट्टू सुसवाही निवासी बहन निशा देवी के घर आया था। सोमवार को बहन और जीजा के साथ काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए निकला था। रास्ते में अचानक बिट्टू लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला। थक हार कर उसकी बहन और जीजा थाना दशाश्वमेध पहुंचे और गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह मीर घाट स्थित एक होटल के सामने गंगा में युवक का उतराया शव दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया। सूचना पर थाने पहुंची निशा देवी ने बिट्टू कुशवाहा की शिनाख्त की। वो दहाड़े मारकर रोने लगी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ससुर और दामाद के बीच झगड़ा हुआ, साले की हत्या कर जीजा ने खुद का उड़ाया भेजा
बिट्टू दो बहन और तीन भाई हैं। इसी साल इंटर की परीक्षा पास किया था। अभी शादी नहीं हुई थी। पिता प्राइवेट काम करते हैं।