फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jija shot himself after murder of brother in law due to sasur damad fight in varanasi

Varanasi: ससुर और दामाद के बीच झगड़ा हुआ, साले की हत्या कर जीजा ने खुद का उड़ाया भेजा

Tue, 13 Jun 2023 07:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 13 Jun 2023 07:49 PM IST
सार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सनसनीखेज घटना घटी। पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले की गोली मार कर हत्या कर दी। गांव से करीब एक किमी दूर जाने के बाद जीजा ने खुद के सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना से कोहराम मचा है।  

विज्ञापन
jija shot himself after murder of brother in law due to sasur damad fight in varanasi
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र का बखरिया और बनकट गांव मंगलवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दरअसल, बखरिया गांव में ससुर और दामाद के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान ही दामाद ने साले पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर बनकट गांव में रिपीटर गन से खुद का भेजा उड़ा कर जान दे दी। सूचना के बाद डीसीपी वरूणा, एसीपी रोहनिया फाॅरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की है। फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।वारदात की वजह प्रथमदृष्टया जमीन विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन

पैसे के लेनदेन में वारदात

मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र के प्रेमापुर गांव निवासी दिनेश शर्मा उर्फ पिंटू (39) की शादी वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के बखारिया गांव निवासी राजेश सिंह की बेटी संजू सिंह से 24 वर्ष पहले हुई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश शर्मा ने वर्ष 2003 में शिवपुर सेंट्रल जेल रोड स्थित अपनी दो बिस्वा पैतृक जमीन तीन लाख रुपये में बेची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मोदी-योगी को लेकर बहस के बाद बोलेरो चालक ने दूल्हे के चाचा पर चढ़ाया वाहन, मौत से कोहराम

साथ ही सारा पैसा ससुर राजेश सिंह को दे दिया था। पैसा इस शर्त पर दिया था कि लहरतारा से मुढै़ला के बीच दो बिस्वा जमीन खरीदी जाएगी। आरोप है कि ससुर राजेश सिंह ने पैसा ले लिया, लेकिन जमीन नहीं खरीदवाई। इससे दामाद दिनेश नाराज रहने लगा। रिश्तेदारों की मौजूदगी में कई बार पंचायत भी हुई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।

दामाद दिनेश का कहना था कि मुढ़ैला में जमीन की वर्तमान कीमत ज्यादा है। इस हिसाब से करीब 20 लाख रुपये चाहिए, लेकिन ससुर राजेश सिंह सिर्फ तीन लाख रुपये देने को तैयार थे। मुढ़ैला में किराये का कमरा लेकर रहने वाले दिनेश का सप्ताह भर पहले ही ससुर राजेश से विवाद हुआ था। दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। सोमवार की शाम भी पैसे को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि दामाद संतोष ने धमकी दी थी कि पैसा नहीं मिला तो वह कुछ भी कर सकता है।

ससुर को पीटा, हवाई फायरिंग के बाद मारी साले को तीन गोली

मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे ससुर राजेश सिंह गाय को चारा डाल रहे थे। इसी बीच बाइक से दिनेश शर्मा आया और गालीगलौज करते हुए ससुर पर हाथ छोड़ दिया। यह देखते ही राजेश सिंह का बेटा गोपाल सिंह (36) घर के अंदर से बाहर आया और बीच बचाव करने लगा। इससे नाराज दिनेश शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिपीटर गन से हवाई फायरिंग की, फिर ताबड़तोड़ तीन गोलियां गोपाल सिंह को लक्ष्य साधते हुए चलाई। सिर, पेट और सीने में गोली लगते ही गोपाल लहूलुहान होकर अचेत हो गया।

साले गोपाल को जमीन पर गिरता देख दिनेश ने अपनी बाइक उठाई और भाग निकला। घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर बनकट गांव के पास रेलवे लाइन किनारे दिनेश ने बाइक खड़ी की और मोबाइल पर किसी से बातचीत की। इसके बाद दोनों पैर के बीच में रिपीटर गन फंसाई और मुंह के निचले हिस्से में सटाकर गोली मार ली। गोली दाढ़ी के रास्ते भेजा उड़ाते हुए सिर के पार हो गई। वहीं, रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर ने यह देखा तो डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मालूम चला कि बखारिया में भी गोली चली है।

उधर, लहूलुहान साले गोपाल को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर डीसीपी अमित कुमार फोर्स और फॉरेंसिक टीम के संग पहुंचे और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बाइक व लाइसेंसी रिपीटर गन को कब्जे में लिया, फिर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से 17 कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed