फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dental disease patients will be able to take counseling at home, online OPD initiative in BHU Dental Science Faculty

सेहत की बात: घर बैठे दांतों की बीमारी के मरीज ले सकेंगे परामर्श, बीएचयू दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में आॅनलाइन ओपीडी की पहल

Mon, 14 Jun 2021 08:20 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 14 Jun 2021 08:20 PM IST
सार

मरीज भी मोबाइल या वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीधे डॉक्टरों से अपनी दांत की बीमारियों के बारे में परामर्श और दवाइयों की जानकारी ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर मरीजों को संकाय बुलाकर जांच भी करेंगे।
 

विज्ञापन
Dental disease patients will be able to take counseling at home, online OPD initiative in BHU Dental Science Faculty
बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय के प्रमुख प्रो. विनय श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

कोरोना काल में बीएचयू अस्पताल की ओपीडी बंद होने से परेशान दांतों की बीमारी वाले मरीजों के लिए लिए राहत भरी खबर है। अब वह घर बैठे दंत चिकित्सक से आॅनलाइन परामर्श ले सकेंगे। फिलहाल सप्ताह में तीन दिन आॅनलाइन ओपीडी सेवा की शुरूआत की गई है लेकिन आने वाले दिनों में इसे बढ़ाया भी जा सकता है। परामर्श के बाद जरूरत पड़ने पर डॉक्टर मरीजों को संकाय बुलाकर जांच भी करेंगे।

विज्ञापन


अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही बंद चल रही बीएचयू की ओपीडी कब शुरू होगी, अभी इस पर फैसला नहीं हो सका है। इस बीच दंत चिकित्सा संकाय की ओर से शुरू की जाने वाली आॅनलाइन ओपीडी सेवा का मरीजों को लाभ मिलेगा। मरीज भी मोबाइल या वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीधे डॉक्टरों से अपनी दांत की बीमारियों के बारे में परामर्श और दवाइयों की जानकारी ले सकते हैं। 

विज्ञापन

सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक सुविधा

दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रोफेसर विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्य ओपीडी के शुरू होने के बाद भी यह सुविधा जारी रहेगी। बताया कि सोमवार, बुधवार, शुक्रवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक आॅनलाइन ओपीडी चलेगी लेकिन आने वाले दिनों में इसे पूरे सप्ताह के लिए लागू किया जाएगा। बताया कि जिले में प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात दंत चिकित्सकों को भी इसी नंबर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके बाद वे स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों के परामर्श, जांच, इलाज आदि के बारे में दंत चिकित्सा संकाय के विशेषज्ञाें से जानकारी ले सकें। इसके लिए उन सभी दंत चिकित्सकों को अपना नाम, पता, स्थान और पंजीकरण संख्या भेजना होगा। इसके अलावा मेडिकल छात्रों के लिए हर महीने के अंतिम शनिवार दोपहर दो से शाम चार बजे तक क्लीनिकल केस, प्रजेंटेशन, डिस्कशन भी किया जाएगा। इसमें मेडिकल छात्रों को नये-नये केस के बारे में भी जानकारी होगी।

इस नंबर पर मिलेगा परामर्श

  • मोबाइल नंबर : 9450436318
  • दिन : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
  • समय : सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed