फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Denmark tourist convert their religion christianity to hindu at kashi

डेनमार्क के पेर ने काशी में किया धर्म परिवर्तन, बन गए परमानंद नाथ

Wed, 11 Oct 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 11 Oct 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
Denmark tourist convert their religion christianity to hindu at kashi
सनातन धर्म अपनाया, शिवाला में मां काली की तंत्र दीक्षा ली - फोटो : अमर उजाला
डेनमार्क के सेवानिवृत्त शिक्षक पेर सनातन धर्म का हिस्सा बन गए। धर्म परिवर्तन के साथ ही उनका नए सिरे से नामकरण किया गया। वह पेर से परमानंद नाथ हो गए।
विज्ञापन


संस्कृत और तंत्र के विद्वान प्रो. वागीश शास्त्री से मंगलवार को उन्होंने शिवाला स्थित वाग्योग चेतना पीठम में मां काली की तांत्रिक दीक्षा प्राप्त करने के साथ सनातन धर्म स्वीकार कर लिया।  

दीक्षा ग्रहण संस्कार के दौरान पेर अपनी पत्नी और कुछ मित्रों के साथ पहुंचे। भगवान गणेश, अंबिका पूजन, नवग्रह, षोडश मातृका और गुरु पूजन के बाद पेर को दीक्षा दी गई। इसके बाद हवन किया गया।
विज्ञापन


पेर ने बताया कि तीन वर्षों से वह मानसिक रूप से परेशान थे। इलाज के बाद भी समस्या बढ़ती गई। इसी दौरान वह काशी आए प्रो. वागीश शास्त्री के सानिध्य में 10 दिनों तक कुंडलिनी जागृत करने का अभ्यास किया। इससे उन्हें मानसिक शांति मिली और दवाइयां भी छूट गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मानसिक तनाव का कारण पाश्चात्य संस्कृति

Denmark tourist convert their religion christianity to hindu at kashi
वाग्योग चेतना पीठम में सेवानिवृत्त शिक्षक पेर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तंत्र दीक्षा ग्रहण करने की इच्छा जताई, जिसे प्रो. शास्त्री ने स्वीकार कर लिया। मंत्र दीक्षा के साथ उन्होंने सनातन धर्म भी ग्रहण कर लिया। प्रो. शास्त्री अब तक 1200 से अधिक लोगों को तंत्र दीक्षा प्रदान कर चुके हैं।


 प्रो. वागीश ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के कारण लोग मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। ध्यान, प्राणायाम और कुंडलिनी जागृत होने से ऐसे लोगों को राहत मिलती है। जिस देवी-देवता में उनकी आस्था होती है, उनकी तंत्र दीक्षा उन्हें दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed