फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue ward made in Divisional Hospital, one patient admitted

मंडलीय अस्पताल में बना डेंगू वार्ड, एक मरीज भर्ती

Thu, 29 Jul 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dengue ward made in Divisional Hospital, one patient admitted
जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद अब अस्पतालों में अलग डेंगू वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वार्ड में मच्छरदानी सहित डेंगू मरीजों के इलाज से जुड़े जरूरी संसाधन भी रखवाए गए हैं। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में अस्पतालों में डेंगू वार्ड न बनने की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब स्वास्थ्य महकमा सर्किय हो गया है। बारिश के मौसम में जगह-जगह जलभराव, साफ-सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इस वजह से डेंगू, मलेरिया के मरीज मिलने लगे हैं। खबर छपने के बाद मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में दस बेड का डेंगू वार्ड बना दिया गया है। यहां एक मरीज को भर्ती भी किया गया है। प्रोटोकॉल के हिसाब से मरीज के बेड पर मच्छरदानी भी लगाई गई है। साथ ही जांच कराने के साथ ही परिजनों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जिले की दो बच्चियों में डेंगू की पुष्टि
बीएचयू से स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को मिली 15 सैंपलों की रिपोर्ट में पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। चार की रिपोर्ट निगेटिव और छह की रिपोर्ट अभी सही नहीं आई है। पॉजिटिव मरीजों में दो वाराणसी जबकि बलिया, गाजीपुर और राजस्थान के एक-एक हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि शिवपुर निवासी 15 वर्षीय बच्ची के साथ ही कबीरनगर निवासी 15 वर्षीय बच्ची डेंगू की चपेट में आई है। इसके अलावा बलिया निवासी 22 वर्षीय पुरुष, गाजीपुर के 84 वर्षीय पुरुष और राजस्थान का 26 वर्षीय पुरुष भी डेंगू की चपेट में आया है। बताया कि जिन दो बच्चियों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनके घर टीम भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही नगर निगम के सहयोग से फॉगिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed