फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue sting: 132 patients in three months, one lost his life

तीन महीने में डेंगू का प्रकोप

Fri, 24 Sep 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dengue sting: 132 patients in three months, one lost his life
जिले में डेंगू का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हालत यह है कि ग्रामीण के साथ ही शहरी इलाकों में भी हर दिन मरीज मिल रहे हैं। पिछले साल केवल चार मरीज मिले थे। जबकि इस साल जुलाई से सितंबर तक तीन महीने में ही 132 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा करीब 1475 संभावित मरीज भी हैं। अगर डेंगू से होने वाली मौतों की बात करें तो सरकारी आंकड़ों के हिसाब से सिर्फ एक मौत हुई है। जबकि हकीकत में अब तक चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिले में डेंगू के मुकाबले मलेरिया के मरीजों का ग्राफ थोड़ा कम है, लेकिन जिस तरह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, उसे देख चिकित्सक सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। पिछले साल केवल 60 मरीज मिले थे, जबकि इस साल 46 मरीजों के मिलने के बाद कुल संख्या 106 हो गई है। 20 से अधिक मरीज शहरी क्षेत्र के हैं जबकि ग्रामीण इलाकों में भी मरीज मिले हैं। डेंगू, मलेरिया पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही घर के आसपास जलभराव मिलने पर दवा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि जिन घरों में डेंगू का लार्वा मिल रहा है, उन्हें नोटिस देकर घर के आसपास सफाई कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

डेंगू, वायरल फीवर के 101 मरीज भर्ती
वायरल फीवर का प्रकोप भी बढ़ा है। हर दिन मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल की ओपीडी में वायरल फीवर से ग्रसित 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। कोई सर्दी, खांसी, बुखार से परेशान है तो किसी को पेट दर्द की शिकायत है। बच्चों की संख्या भी अधिक है। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए नौ बेड का वार्ड बनाए जाने के साथ ही इमरजेंसी में ही 10 बेड का वायरल फीवर वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा कार्डियोलॉजी सहित अन्य वार्डों में भी बेड रिजर्व हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती किया जा सके। डेंगू और वायरल फीवर मिलाकर सरकारी और निजी अस्पताल में 101 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें सबसे अधिक 20 मरीज बीएचयू में, मंडलीय अस्पताल पांच, शास्त्री अस्पताल रामनगर 1 और दीनदयाल अस्पताल पांडेयपुर में सात मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डेंगू, मलेरिया के साथ ही वायरल फीवर के मरीजों के बारे में सभी अस्पतालों को रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके अलावा मलेरिया विभाग में टीम का गठन कर हर दिन शहरी, ग्रामीण इलाकों में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
- डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed