फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dengue Patient increased in Varanasi every day 172 cases found so far shortage of beds in hospitals

वाराणसी में डेंगू का बढ़ा डंक: हर दिन बढ़ रहे मरीज, अब तक मिले 172 मामले, अस्पतालों में बेड का संकट

Fri, 06 Oct 2023 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Oct 2023 11:10 PM IST
सार

वाराणसी जिले में डेंगू के मामले रोज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को रामनगर में छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 172 हो गई है। तेज बुखार, जोड़ों में दर्द वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
dengue Patient increased in Varanasi every day 172 cases found so far shortage of beds in hospitals
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में डेंगू के मामले रोज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को रामनगर में छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 172 हो गई है। साथ ही 1894 घरों में डेंगू लार्वा के खोज के लिए अभियान भी चलाया गया।  जिले के सरकारी अस्पतालों में बेड का संकट है। स्थिति यह है डेंगू वार्ड भरने के बाद मरीजों को दूसरे वार्डों में भर्ती करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


तेज बुखार, जोड़ों में दर्द वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडे ने बताया कि शुक्रवार को रामनगर में 18 वर्ष के युवक, सिगरा में 52 वर्षीय, गीता नगर कॉलोनी में 38 वर्षीय युवक के साथ ही पांडेयपुर में 52 वर्षीय व्यक्ति में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा लमही में 63 वर्षीय महिला की भी डेंगू की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बताया कि जिन घरों पर डेंगू के नए मरीज मिले हैं वहां शनिवार को टीम भेज कर दवा का छिड़काव कराया जाएगा। मरीजों के परिजनों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल में जहां ओपीडी में 1500-1500 मरीज डॉक्टर को दिखाने जा रहे हैं वहीं शास्त्री अस्पताल रामनगर में भी 1000 से 1200 मरीज आ रहे हैं। यहां डेंगू वार्ड फूल होने के साथ ही इमरजेंसी समेत अन्य वार्ड भी मरीजों से भरे पड़े हैं। शास्त्री अस्पताल रामनगर में  12 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है, जो कि फुल हैं। यहां रामनगर के साथ ही आसपास के इलाकों के साथ ही चंदौली जिले के मरीज भर्ती हैं।  

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में करीब 250 बेड फुल हो गए हैं। यहां 12 बेड का डेंगू वार्ड गुरुवार को मरीजों से भरा था। तेज बुखार, जोड़ों में दर्द वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बनवाया है। अब डेंगू वाले मरीजों को इसी वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed