फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue patient admitted to district hospital

Varanasi News: जिला अस्पताल में भर्ती हुआ डेंगू का मरीज

Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dengue patient admitted to district hospital
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में एक मरीज को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चतरा विकास खंड के अहरौरा गांव निवासी जय प्रकाश मौर्य 55 कुछ दिन पूर्व बुखार के कारण बीमार हो गए। वे शुक्रवार को उपचार के लिए पीएचसी चतरा पहुुंचे। वहां स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को जब जय प्रकाश जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्हें जनरल वार्ड में भर्ती किया गया। रविवार को जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके बाद सोमवार को उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कर दिया गया। डेंगू मिलने के बाद न तो जिला अस्पताल प्रशासन और न ही पीएचसी ने सीएमओ कार्यालय को सूचना दी। बीमार ने बताया कि गांव में कई लोगों को बुखार है। ऐसे में मंगलवार की शाम तक न तो गांव में कोई कैंप लगाया गया और न ही दवाओं का छिड़काव ही कराया गया। इसके साथ ही सदर विकास खंड के ही करकी में भी डेंगू संदिग्ध पाए गए हैं, जिनका वाराणसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed