{"_id":"652436af4f6126aead011bd7","slug":"dengue-outbreak-in-varanasi-20-cases-in-four-days-number-of-patients-crossed-185-2023-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dengue: बनारस में थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, चार दिन में 20 मामले, पीड़ितों की संख्या 185 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue: बनारस में थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, चार दिन में 20 मामले, पीड़ितों की संख्या 185 पार
Mon, 09 Oct 2023 10:53 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:53 PM IST
सार
वाराणसी जिले में डेंगू के मामले रोज सामने आ रहे हैं। सोमवार को सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 186 हो गई है। तेज बुखार, जोड़ों में दर्द वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को सुसुवाही में 81 वर्षीय बुजुर्ग समेत सात लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पिछले चार दिन में मिलने वाले डेंगू पीड़ितों की संख्या 20 तक पहुंच गई है। अब तक जिले में 186 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड में जगह नहीं है।
विज्ञापन
सुसुवाही में 65 और 81 साल के बुजुर्ग, गणेशपुर में 38 साल की महिला, नारायणपुर में 16 साल का बालक, लंका में 26 साल की युवती, मानसनगर कॉलोनी में 67 वर्षीय बुजुर्ग, कबीरनगर में 32 वर्षीय युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि कुल 2,542 घरों में लार्वा की जांच की गई। इसमें 14 घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने की समीक्षा
डेंगू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सोमवार को रायफल क्लब में सफाई सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर कार्य कराने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक सप्ताह के अंदर ही सफाई का लक्ष्य हासिल करना होगा। संवाद
विज्ञापन