{"_id":"6360a41a3e6dde3cc20dbbb1","slug":"dengue-malaria-and-swine-flu-increased-health-department-on-alert-sample-investigation-started-in-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू, मलेरिया के साथ स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा: अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, बीएचयू में सैंपल की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू, मलेरिया के साथ स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा: अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, बीएचयू में सैंपल की जांच शुरू
Tue, 01 Nov 2022 10:18 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:18 AM IST
सार
बरसात के मौसम के बाद जैसे ही ठंड का मौसम शुरू हुआ, एक-एक कर बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। अब तक जिले में जहां 230 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं, वहीं 67 मरीज मलेरिया के भी हैं। हालांकि ये वो आंकड़े हैं, जो कि सरकारी रिकार्ड में दर्ज हो रहे हैं, बहुत से ऐसे मरीज भी हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के लक्षण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू, मलेरिया के साथ ही अब स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इधर आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के वीडीआरएल लैब में स्वाइन फ्लू के सैंपल की जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बरसात के मौसम के बाद जैसे ही ठंड का मौसम शुरू हुआ, एक-एक कर बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। अब तक जिले में जहां 230 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं, वहीं 67 मरीज मलेरिया के भी हैं। हालांकि ये वो आंकड़े हैं, जो कि सरकारी रिकार्ड में दर्ज हो रहे हैं, बहुत से ऐसे मरीज भी हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इसको लेकर कई बार सीएमओ की ओर से जांच केंद्रों से जुड़े लोगों को चेतावनी भी जारी की जा चुकी है। इस बीच स्वाइन फ्लू की पूर्वांचल में दस्तक के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि आईएमएस बीएचयू में स्वाइन फ्लू के सैंपल की जांच की सुविधा है। फिलहाल अभी कोई मरीज तो जिले में नहीं मिला है लेकिन जिस तरह से अन्य जिले में मरीज मिलने लगे हैं, उससे बचाव के लिए जागरूकता की मुहिम चलाई जाएगी। अस्पताल में भी लोगों को इससे बचाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बीएचयू में आसपास के जिलों के जांच की भी जिम्मेदारी
आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से जुड़े डॉ. गोपाल नाथ ने बताया कि डेंगू, मलेरिया के साथ ही वीडीआरएल लैब में स्वाइन फ्लू जांच की सुविधा है। यहां गाजीपुर, चंदौली, भदोही, जौनपुर आदि जिलों से सैंपल भी जांच के लिए आते हैं। संबंधित जिले के अधिकारियों को रिपोर्ट से अवगत कराया जाता है।
आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से जुड़े डॉ. गोपाल नाथ ने बताया कि डेंगू, मलेरिया के साथ ही वीडीआरएल लैब में स्वाइन फ्लू जांच की सुविधा है। यहां गाजीपुर, चंदौली, भदोही, जौनपुर आदि जिलों से सैंपल भी जांच के लिए आते हैं। संबंधित जिले के अधिकारियों को रिपोर्ट से अवगत कराया जाता है।
दिल्ली में डेंगू संक्रमण का कहर
- फोटो : istock
स्वाइन फ्लू के लक्षण
शरीर में दर्द
ठंड लगना, खांसी, सिरदर्द
तेज बुखार, थकान, उल्टी-दस्त
बचाव के उपाय
साबुन से नियमित हाथ धोते रहना
पूरी नींद लेना।
नियमित व्यायाम करना
संतुलित आहार का सेवन
शरीर में दर्द
ठंड लगना, खांसी, सिरदर्द
तेज बुखार, थकान, उल्टी-दस्त
बचाव के उपाय
साबुन से नियमित हाथ धोते रहना
पूरी नींद लेना।
नियमित व्यायाम करना
संतुलित आहार का सेवन