फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue: Five Mohalla Danger Zone, Larva found in homes

डेंगू : पांच मोहल्ले डेंजर जोन, घरों में मिल रहा लार्वा

Sat, 04 Sep 2021 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dengue: Five Mohalla Danger Zone, Larva found in homes
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मरीज मिलते जा रहे हैं। शहर में पांच मोहल्ले डेंजर जोन में आ गए हैं। इसमें लंका, सामनेघाट, सुसुवाही, छित्तूपुर और भगवानपुर शामिल हैं। पिछले पांच दिनों में इन मोहल्लों में 10 से ज्यादा घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। इसके अलावा करीब दस डेंगू के मरीज भी मिल चुके हैं। शुक्रवार को नए इलाकों में डेंगू के दस मरीज मिले हैं। कुल संख्या 95 तक पहुंच गई है। मौसमी बीमारियों के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों की ओपीडी, पैथलॉजी में भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। हालत यह है कि मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड भी मरीजों से भरे पड़े हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि विशेषकर लंका, सामनेघाट, भगवानपुर और बीएचयू से सटे कॉलोनियों में केस मिल रहे हैं। घरों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि शुक्रवार को जिन जगहों पर दस डेंगू के मरीज मिले हैं। तेलियाबाग, नई सड़क, इंद्रापुर, मच्छोदरी, खजूरी, भुल्लनपुर, महमूरगंज शामिल हैं। कुल 386 घरों में अभियान चलाया जाएगा। पांच घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। साथ ही नोटिस जारी कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed