फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue cases being found even in summer 36 colonies of Kashi in red zone two new cases found in one week

News: गर्मी में भी मिल रहे डेंगू संक्रमित, रेड जोन में काशी की 36 काॅलोनियां; एक सप्ताह में मिले दो नए मामले

Fri, 16 May 2025 02:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 May 2025 02:01 PM IST
सार

चिंता की बात यह है कि पिछले तीन साल से जिले में हर साल 400 से अधिक केस मिल रहे हैं। इस साल पांच माह में 39 केस मिल चुके हैं। इसमें एक सप्ताह में दो लोगों में पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है।

विज्ञापन
Dengue cases being found even in summer 36 colonies of Kashi in red zone two new cases found in one week
चोलापुर में फाॅगिंग की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Dengue: डेंगू के केस आमतौर पर बरसात के मौसम में मिलते हैं, लेकिन बदलते मौसम में अब गर्मी में भी केस मिलने लगे हैं। स्थिति यह है कि इस समय शहर की एक दो नहीं बल्कि 36 काॅलोनियां रेड जोन में हैं। सूची में 32 ग्रामीण इलाके भी शामिल हैं। इन जगहों पर फाॅगिंग की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन


डेंगू के कारण, बचाव के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 16 मई को विश्व डेंगू दिवस मनाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक एक ही जगह जलभराव से डेंगू के मच्छर के पनपने की संभावना अधिक रहती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसी काॅलोनी जहां छह से अधिक केस मिले हैं, उसको रेड जोन में रखा गया है, जबकि इससे कम केस वाली काॅलोनियां येलो जोन में हैं। 
विज्ञापन


शहर में जिन काॅलोनियों का नाम रेड जोन की सूची में हैं, उनमें बीएचयू कैंपस, महामनापुरी काॅलोनी, डिफेंस काॅलोनी, नगवां, बरेका, पुलिस लाइन, वीडीए काॅलोनी जैसी वीआईपी काॅलोनियां शामिल हैं। हाल ही में सामनेघाट निवासी एक युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है जबकि जिला अस्पताल में हुई जांच में दो दिन पहले एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

स्ट्रेन म्यूटेशन की वजह से ही मिल रहे मामले
आईएमएस बीएचूय के प्रो. गोपालनाथ ने बताया कि आम तौर पर बरसात के मौसम में डेंगू की संभावना अधिक रहती है, लेकिन स्ट्रेन में म्यूटेशन की वजह से ही गर्मी में कुछ मामले देखने को मिल रहे हैं। डेंगू के चार स्ट्रेन होते हैं। डेन 1 से 4 तक। इसमें स्ट्रेन का म्यूटेशन वातावरणीय बदलाव के कारण होता रहता है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एससी पांडेय का कहना है कि रेड जोन और यलो जोन में विशेष अभियान चलाकर फाॅगिंग भी करवाई जाएगी।

दिन में भी लग रहे हैं मच्छर 125 हॉटस्पॉट बने
नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों से बचाव के लिए फाॅगिंग का दावा तो किया जाता है, लेकिन मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। इस समय 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी मच्छर रात के साथ ही दिन में भी काट रहे हैं। ग्रामीण इलाकों के मुकाबले शहर में अधिक हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। वर्तमान में जिले में 125 हॉटस्पाॅट बनाए गए हैं। गांवों में 56 हॉटस्पॉट (रेडजोन 32, यलो जोन 24) और शहरी इलाके में 69 (रेडजोन 36, यलो जोन 33) जगहों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।

पिछले 3 साल में डेंगू के मरीज
2025    39 (अब तक)
2024    425 
2023    491 
2022    562 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed