{"_id":"5fa67b20c64fbf3bbc33e9ac","slug":"demonstration-in-front-of-ssp-office-demanding-withdrawal-of-cases-filed-against-lawyers-for-not-applying-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मास्क नहीं लगाने पर वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग, एसएसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मास्क नहीं लगाने पर वकीलों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग, एसएसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन
Sat, 07 Nov 2020 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 07 Nov 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में एसएसपी ऑफिस के बाहर वकीलों का प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मास्क नहीं लगाने पर वकीलों के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज मुकदमे के विरोध में वकीलों ने एससपी ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसएसपी वापस जाओ के नारे लगाए।
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर प्रस्तावक घनश्याम सिंह, रंजन मिश्र के प्रस्ताव पर बैठकी। इसके बाद न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव अध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय की अध्यक्षता और महामंत्री शैलेन्द्र सिंह बबलू के संचालन में पारित किया गया।
विज्ञापन
बाद में सिविल कोर्ट परिसर में जुलूस निकालकर न्यायिक कार्य ठप करा दिया। फिर सैकड़ों की संख्या में वकील डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करने लगे। उसके बाद उन्होंने एसएसपी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि शिवप्रकाश सिंह समेत 40 वकीलों और एसीएम चतुर्थ की तरफ से दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए अधिवक्ता बाध्य होंगे।
विज्ञापन