फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demolition drive in varanasi

दर्जनों अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sun, 22 Feb 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Updated Sun, 22 Feb 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
 Demolition drive in varanasi
जिला प्रशासन के प्रयास से शनिवार को शहर की सड़कों पर नालियां और पटरियां दिखने लगीं। जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम प्रांजल यादव के नेतृत्व में शहर के चार प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक टीम को देख कर कुछ लोगों ने खुद ही कब्जा हटा लिया और नालियों की सफाई तक कर डाली। करीब एक दर्जन जगहों पर प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। अभियान के चलते मैदागिन से गोदौलिया, मैदागिन से विश्वेश्वरगंज, चौकाघाट से हुकुलगंज और चेतगंज से रामापुरा तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


चौकाघाट पर लकड़ी मंडी के पास जब अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई तो कुछ लोगों ने गुहार लगाते हुए खुद ही कब्जा हटाने की बात कही। यहां कुछ अवैध निर्माणों को गिराने के बाद प्रशासन ने सड़क पर रखी गई लकडि़यों को 24 घंटे में हटाने की चेतावनी दी। चेतगंज से गिरजाघर चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। टीम के आने की सूचना पर कई लोगों ने अपने ठेले-खोमचे पहले ही हटा लिए थे। गिरजाघर चौराहे पर यातायात में व्यवधान डाल रहे एक पोल को हटाने का निर्देश जिलाधिकारी ने नगर निगम को दिया गया।
विज्ञापन


मैदागिन से गोदौलिया मार्ग पर चले अभियान के दौरान चौक पहुंचे डीएम और एसएसपी ने निगम के अधिकारियों को वाहनों की पािर्कंग के लिए जगह तलाशने को कहा। इस दौरान नीचीबाग की सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया गया। चाय की दूकानों की अवैध रूप से बनाई गईं भटिठयां तोड़ दी गईं। मैदागिन से विश्वेश्वरगंज तक चले अभियान में भी कई दूकानदारों के अवैध निर्माण हटवाए गए। मैदागिन चौराहे से ऑटो स्टैंड हटाने की मांग भी लोगों ने उठाई। शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। चारों टीमों में मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस, यातायात, नगर निगम, वीडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लगाया गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed