फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand for GI products increased pink meenakari items booked from abroad Orders worth crores received

UP : GI उत्पादों की बढ़ी डिमांड, विदेशों से बुक कराई जा रही गुलाबी मीनाकारी के आइटम; मिले करोड़ों के ऑर्डर

Mon, 28 Oct 2024 07:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 07:39 PM IST
सार

Varanasi News : प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने जीआई उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार दिलाया है। गुलाबी मीनाकारी की मांग कॉरर्पोरेट जगत से लेकर विदेशों तक से हो रही है।

विज्ञापन
Demand for GI products increased pink meenakari items booked from abroad Orders worth crores received
जीआई के आकर्षक उत्पादों के साथ कारीगर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सदियों पुरानी हस्तशिल्प कला ग़ुलाबी मीनाकारी के उत्पादों के आगे दीपावली में सोने- चांदी की चमक कम पड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जीआई और ओडीओपी उत्पादों को उपहार स्वरूप देने के अपील की गई है। अब इसकी मांग भारत ही नहीं, बल्कि विश्व में भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


दीपावली में उपहार देने के लिए गुलाबी मीनाकारी के प्रोडक्ट्स की मांग विदेशों से भी आ रही है। गुलाबी मीनाकारी से जुड़े हस्तशिल्पियों को दीपावली में विदेश से आर्डर मिला है। कैलिफोर्निया, फ्रांस और दुबई आदि देशों से भी जीआई उत्पाद में शामिल गुलाबी मीनाकारी के आर्डर मिले हैं। दीपावली में लगभग 4 से 5 करोड़ से अधिक का आर्डर मिला है। इसके साथ ही गुलाबी मीनाकारी से जुड़े हस्तशिल्पियों को साल भर करोड़ों का आर्डर मिलता रहता है।
विज्ञापन


नेशनल अवार्डी कुंज बिहारी ने बताया कि दीपावली में गणेश जी की मूर्तियों के ऑर्डर सर्वाधिक हैं।

Demand for GI products increased pink meenakari items booked from abroad Orders worth crores received
जीआई उत्पादों की तैयारी करतीं महिला कारीगर। - फोटो : अमर उजाला

सबको पसंद आ रही आकर्षक डिजाइन
इसके अलावा मोर, हाथी, शंख, ऑर्नामेंट आदि की डिमांड भी ज्यादा है। सिर्फ दीपावली में ही देश और विदेश से गुलाबी मीनाकारी के शिल्पियों के पास लगभग 4 से 5 करोड़ का ऑर्डर है। इसके अलावा हस्तशिल्पियों को साल भर के लिए भी अच्छा आर्डर मिला है। सोने,चांदी और हीरे के काम के होने के कारण ग़ुलाबी मीनाकारी के उत्पाद की क़ीमत हजारों से लेकर लाखों तक होती है। 

हस्तशिल्पी बाबू सोनी, लोकेश सिंह बताते हैं कि कॉरपोरेट कंपनियां उपहार देने के लिए बल्क में आर्डर देती है। दीपावली के समय बाज़ार में ग़ुलाबी मीनाकारी के उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। इसे पूरा करने मे महिलाओं और लड़कियों की ख़ास भूमिका होती है।

पढ़ाई और घर के कामों के साथ महिलाएं हस्तकला कला के इस नायब हुनर से आत्मनिर्भर बन रही है। हस्तशिल्पी विजय कुमार ने बताया कि वे सरकार की मदद से गुलाबी मीनाकारी के क्राफ्ट को बढ़ाने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर चलने वाले ट्रेनिंग प्रोग्राम में महिलाओं को प्रशिक्षण देते रहते हैं।  

कैलिफोर्निया में रहने वाली एनआरआई मधु गुप्ता का अपना स्टोर है। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार ने भारत की हस्तशिल्प कला को पुनः विदेशों तक पहुंचा दिया है। गुलाबी मीनाकारी जैसी सदियों पुरानी हस्तशिल्प कला की विदेशों में मांग बढ़ती जा रही है। दीपावली में गिफ्ट देने के लोग लिए इसे पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी डिमांड को देखते अपने स्टोर के लिए पहले ही आर्डर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed