फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand for filing a case against ex CM Akhilesh Yadav on the statement of Corona vaccine

वाराणसी: पूर्व सीएम अखिलेश पर केस दर्ज करने की मांग, वैक्सीन न लगवाने संबंधी बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 03 Jan 2021 09:13 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Sun, 03 Jan 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Demand for filing a case against ex CM Akhilesh Yadav on the statement of Corona vaccine
अखिलेश यादव

कोरोना वैक्सीन न लगवाने जैसा बयान देने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर वाराणसी स्थित रामनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। भाजपा के स्थानीय संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ रामनगर थाने में तहरीर दी। इसके साथ ही महामारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन


भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रामनगर थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह को तहरीर दी। आरोप लगाया कि अखिलेश यादव प्रदेश में माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि भाजपा का वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। यह देश के वैज्ञानिकों और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों का अपमान है। तहरीर देने वालों में नंदलाल चौहान, अशोक जायसवाल, डॉ. अनुपम गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, संतोष शर्मा, मनोज यादव, रितेश राय, जितेंद्र यादव और मुन्ना निषाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन

आगे पढ़ें, जौनपुर में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अखिलेश पर कसा तंज...

Demand for filing a case against ex CM Akhilesh Yadav on the statement of Corona vaccine
शिलान्यास करते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

वैक्सीन किसी दल की नहीं, अखिलेश की समझ छोटी : गिरीश


राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कोरोना वैक्सीन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर जौनपुर में तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश की जितनी समझ, उतना ही तो बोलेंगे। वैक्सीन किसी दल की नहीं होती है। वे रविवार को जपटापुर से गभिरन, मुबारकपुर वाया गौसपुर मार्ग के भूमिपूजन समारोह में बोल रहे थे। करीब 15 किमी लंबा यह मार्ग 17.48 करोड़ की लागत से बनेगा। निर्माण के दौरान सड़क का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण भी होगा। 

जपटापुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि सदर विधायक के रूप में इस क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने का प्रयास कर रहा हूं। सपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य अवरुद्ध थे। मैं निर्वाचित हुआ तो क्षेत्र की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे थे। आज सड़कें चमचमा रही हैं। जनता को बिजली, खाद, शिक्षा और स्वास्थ्य की अच्छी सुविधा दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन किसी दल की नहीं है। वैक्सीन से महामारी पर अंकुश लगेगा और विकास की गति पुन: तेज हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed